आपको बिहार के मोकामा पार्टी के बाहुबली नेता अनंत सिंह तो याद ही होंगे। जिनके घर से छापे के दौरान एके-47 बरामद हुई थी। इस ये विधायक पटना पुलिस की रिमांड पर है। पटना पुलिस अनंत सिंह से पूछताछ कर रही है। लेकिन चालाक विधायक पुलिस से चार कदम आगे निकले। पुलिस के हर एक सवाल का अनंत सिंह बहुत सधा हुआ जवाब दिया। पुलिस ने अनंत सिंह से एके-47 से लेकर उनकी संपत्ति और बिजनेस के लेकर भी कई सवाल किए लेकिन अनंत खुद का बचाव करते हुए सवालों का जवाब दिया।
पुलिस ने अनंत सिंह से पूछा की उनके घर में एके-47 कहां से आई- इस सवाल के जवाब पर विधायक अनंत सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि घर में एके- 47 कहां से आई। मुझे खुद मीडिया से पता चला कि मेरे घर में एक-47 है।
पुलिस ने भोला सिंह की हत्या को लेकर रची गई साजिश वाले ऑडियो के बार में पूछा, कि उसमें आपकी ही आवाज है। – इस पर अनंत सिहं ने कहा कि मैं नहीं जानता की ये किसकी आवाज है। क्योंकि मैंने पहले ही अपनी आवाज का वीडियो पहले ही नमूना दिया था।
पुलिस ने लल्लू मुखिया के बारे में आप क्या जानते है आपका उससे क्या संबंध है।– अनंत सिंह कहता है कि मैं विधायक हूं और कई लोग हमें जानते है। लल्लू मुखिया मेरा समर्थक है।
पुलिस ने सवाल किया कि आपके पास कितनी सम्पति है।– इसके जवाब में विधायक ने कहा कि हमारा खानदानी बिजनेस है वही हमारी कमाई का मुख्य स्रोत है। यह पैसा गलत काम का नहीं है।
पुलिस ने पूछा की आपका बिजनेस कौन-कौन देखता है। अनंत सिंह ने कहा- मारे आदमी हमारा बिजनेस देखते है। बाकि की जानकारी आपको हमरा वकील देगा।
दबंग विधायक अनंत सिंह का हर एक जवाब सधा हुआ रहा। पुलिस को कई जवाब खटके भी। लल्लू मुखिया, संपत्ति और एके-47 पर सवालों पर दंबग विधायक की मुश्किले बढ़ सकती है। विधायक की रिमांड प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है।