Shradha Murder Case: अपनी प्रेमिका के 35 टुकड़े करने वाले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा हो चुका है। श्रद्धा क्या कांड में रोज एक से बढ़कर एक नए खुलासे होते नजर आ रहे हैं पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद आफताब ने कबूला है कि उसी ने श्रद्धा का मर्डर किया और फिर उसी ने शव के 35 टुकड़े कर दिए। इसी बीच अब एक लड़की का बयान सामने आया है। यह वही लड़की है जिसे आफताब श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसे दो बार अपने फ्लैट में लेकर गया था। इस लड़की ने बेहद ही चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा
आफताब की नई गर्लफ्रेंड ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। इस लड़की ने पुलिस को बताया है कि जब हम आफताब के फ्लैट में गए तो हमें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर किसी की हत्या कर दी गई है और उसके शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखे हैं। लड़की ने बताया कि दो बार अक्टूबर में वह फ्लैट में गई थी उसे आफताब लेकर गया था। वह सामान्य हरकतें कर रहा था उसके चेहरे पर जरा सा भी डर नहीं था। उसने मुंबई वाले घर की भी जानकारी दी। उसने बताया कि मेरी और आफताब की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
श्रद्धा की अंगूठी भी की थी गिफ्ट
उस लड़की ने बताया कि आफताब ने उसे एक अंगूठी भी गिफ्ट की थी। यह अंगूठी श्रद्धा की बताई जा रही है। जो रिंग गिफ्ट की गई थी वह 12 अक्टूबर को आफताब ने गिफ्ट की थी। आफताब की नई गर्लफ्रेंड पेशे से एक डॉक्टर बताई जा रही है। उसने बताया कि आफ़ताब सिगरेट का बहुत आदमी था कभी-कभी तो वह खुद ही सिगरेट रोल करके बना लेता था|