Cracked Heels: अक्सर सर्दी के मौसम में एडियां फटने लगती हैं। ठंडी और रुकी हवाएं स्किन को नुकसान पहुंचती हैं ऐसे में एड़ियों की देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान है तो घर में बताए गए कुछ नुस्खे आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं। आप फटी एड़ियों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप एक बार फिर से मुलायम इडिया बनाना चाहते हैं तो तुरंत ही इन उपायों को कर लेना चाहिए।
ऐसे पाएं फटी एड़ियों से छुटकारा
अगर आपकी एड़ियां फट गई है और आप काफी परेशान है तो अपने आप एक क्रीम घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच ग्लिसरीन, जोजोबा ऑयल पांच बूंद, पेट्रोलियम जेली आधी कटोरी का इस्तेमाल करना चाहिए। सबसे पहले पेट्रोलियम जेली को एक डिब्बी में भरकर गर्म पानी में डाल दें। जब पेट्रोलियम जेली अच्छी तरह से पिघल जाए तो इसे एक और टाइट कंटेनर में डाल दें। इसके बाद दो चम्मच इसमें ग्लिसरीन और जोजोबा ऑयल की कुछ बूंदें डालकर मिला ले। जब सभी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाए तो इसको बंद करके रख दे और क्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
ऐसे करें इस्तेमाल
इस क्रीम को रात को सोने से पहले लगा लेना चाहिए। फटी एड़ियों की समस्या दूर होने के बाद भी आप मुलायम एड़ी के लिए इस क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दे पेट्रोलियम जेली और ग्लिसरीन दोनों में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो ड्राई और फटी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। जोजोबा ऑयल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जो त्वचा को पोषण देता है और स्किन हेल्थ को बढ़ा देता है।
Read More-होली पर लग रहा चंद्र ग्रहण, इन चीजों का करें दान, मिलेगा परेशानियों से छुटकारा
