Tuesday, March 28, 2023

अगर ठंड में सूज गई हैं आपके पैरों की उंगलियां, तो तुरंत करें ये काम मिलेगी राहत

इतनी सर्दी में लोगों की उंगलियां भी छूट जाती है लाल पड़ जाती है और जलन भी होने लगती है। अगर आपके भी इसी तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है तो तुरंत ही ये उपाय कर लें इससे आपको राहत मिल जाएगी।

Must read

- Advertisement -

Remedies For Swelling In Toes: इस वक्त सर्दी ने तो कहर ढा रखा है। उत्तर भारत में सर्दी इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोगों को काम करना तक मुश्किल हो गया है। ज्यादा ठंड में लोगों को अकड़न मांस पेशियों में दर्द की समस्या बढ़ रही है। इतनी सर्दी में लोगों की उंगलियां भी छूट जाती है लाल पड़ जाती है और जलन भी होने लगती है। अगर आपके भी इसी तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है तो तुरंत ही ये उपाय कर लें इससे आपको राहत मिल जाएगी।

- Advertisement -

नींबू और गुनगुना पानी: सर्दी में अगर आपकी पैरों की उंगलियों में सूजन आ गई है तो इसके लिए आपको गुनगुने पानी में नींबू के कुछ रस मिला लें और फिर कॉटन की मदद से सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे सूजी हुई उंगलियों को आराम मिल जाता है।

लहसुन का तेल: सर्दी में फर्श काफी ठंडी होती ऐसे में अगर आप लोग नंगे पांव चलते हैं तो पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। जिससे आपको काफी दिक्कत होती है इसके लिए आप लहसुन का तेल भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों का तेल लेना चाहिए उसमें पांच से छह लहसुन की कलियां डालकर गर्म करना चाहिए। इसे जब तक गर्म करें जब तक लहसुन काला ना हो जाए। इसके बाद तेल थोड़ा ठंडा हो जाना चाहिए और फिर गुनगुने तेल को हाथ और पैर पर हल्के हाथों से मालिश कर ले आराम मिल जाएगा।

एक्सरसाइज करें: सर्दी में अगर आपको उंगलियां सुजने से काफी परेशानियां हो रही है तो इसके लिए आपको रोज सुबह उठकर थोड़ी एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए । ऐसा करने से शरीर में खून का संचार होता रहता है और सूजन की समस्या ठीक हो जाती है।

सेंधा नमक: अगर आपके उंगलियों में सूजन आ गई है इसके लिए आपको सेंधा नमक का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आपको सरसों के तेल में एक चम्मच से ना नमक मिलाकर गर्म करना चाहिए और फिर इसे सूजी हुई उंगलियों पर लगा लेना चाहिए। इसके बाद थोड़ा पानी गुनगुना कर ले और उंगलियों को कुछ देर तक पानी में डुबोकर रखें।

हल्दी और जैतून का तेल: पैरों की उंगलियों में सूजन ठीक करने के लिए हल्दी पाउडर को जैतून के तेल में मिलाकर लगा ले और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से उंगलियों को धो डालें इससे सूजन और दर्द से आपको राहत मिल जाएगी।

Read More-Tulsi Tips: तुलसी के पौधे को लगाने से पहले जाने ये नियम, छूने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

- Advertisement -

More articles

Latest article