Thursday, June 1, 2023

11 वीं कक्षा की मन्नत ने जीता मिस टीन दिवा का खिताब, आत्म अनुशासन और सौन्दर्य की ऐसी है मल्लिका

मन्नत ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि वह बाल शोषण के खिलाफ हैं। मन्नत इस कहावत में विश्वास करती हैं कि यदि आप खुद पर विश्वास करते हैं तो दुनिया में कुछ भी संभव हो सकता है।

Must read

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारत में कई ब्यूटी कॉम्पिटीशन, सौन्दर्य प्रतियोगितायें होती रहती हैं, जिसमें जीतने वाले प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। मिस टीन दिवा 2021 का आयोजन किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गुरुग्राम में हुआ जिसमें 35 सुन्दरियों ने भाग लिया। सभी की उम्र 14 से 19 साल के बीच रही। मिस टीन दिवा की विनर का ताज 11 वीं कक्षा की लड़की के नाम सजा। उसे मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का ताज पहनाया गया। मिस टीन दिवा 2021 में बैंगलोर की ब्रूडा येराबली ने मिस टीन यूनिवर्स इंडिया, गुरुग्राम की राबिया होरा को मिस टीन अर्थ इंडिया और कोलकाता की माहिका बियाणी ने मिस टीन मल्टीनेशनल इंडिया का खिताब भी मिला।

- Advertisement -

mannat

ये है मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया की विजेता

मिस टीन इंटरनेशनल इंडिया का खिताब जीतने वाली लड़की का नाम मन्नत सिवाच है। मन्नत सिवाच राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। मन्नत अब 2022 में दुनिया के सबसे बड़े टीन पेजेंट मिस टीन इंटरनेशनल 2022 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह वर्तमान में जयश्री पेरीवाल हाई स्कूल, जयपुर में 11 वीं कक्षा की विद्यार्थी हैं। आर्मी बैकग्राउंड से आने के कारण आत्म-अनुशासन , दृढ़ता और मेहनत के गुण विरासत में मिले हैं। मन्नत पढ़ाई में भी काफी अच्छी हैं। उन्होंने इंटर स्कूल की कई खिताब को जीता है। उन्हें जिला स्तर पर कई पुरस्कार मिले हैं। बैडमिंटन और बास्केटबॉल खेलकर भी अपनी स्किल का प्रदर्शन किया है। ब्यूटी कॉम्पिटीशन जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ब्यूटी विद ब्रेनश् कह रहे है।

mannat

मन्नत को ऐसे मिली सफलता

मन्नत ने साक्षात्कार के दौरान बताया कि वह बाल शोषण के खिलाफ हैं। मन्नत इस कहावत में विश्वास करती हैं कि यदि आप खुद पर विश्वास करते हैं तो दुनिया में कुछ भी संभव हो सकता है। लॉकडाउन के दौरान मन्नत ने दोस्तों की मदद से जुनून ?नाम का इंस्टाग्राम पेज शुरू किया था, जहां लोगों को अपनी क्षमता के मुताबिक अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिला। मन्नत ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, वो मिस टीन दिवा ऑर्गेनाइजेशन के कारण हूं क्योंकि सिर से पैर तक उन्होंने हमें आकार दिया है। चाहे वह हमारे साथ लगातार तीन घंटे बैठे हों या सिर्फ एक फोन कॉल या टेक्स्ट दूर हों। उन्होंने हमें हमेशा सपोर्ट किया है और साथ निभाया। ब्यूटी क्वीन बनने की मेरी इच्छा को पूरा करने के लिए सभी बाधाओं को दूर किया है।

mannat

यह भी पढ़ेंःसेलिब्रि​टीज की शादी में पंजाबी कुड़ी बनीं ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय, देखते ही रह गये लोग

- Advertisement -

More articles

Latest article