अजीम प्रेमजी की दान देने की आदत से बिल गेट्स भी प्रेरित है। ये बात खुद बिल गेट्स में ट्वीट कर कही है। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर गेट्स ट्वीट कर कहा क प्रेमजी का योगदान काफी असरदार साबित होगा। प्रेमजी ने पिछले दिनों विप्रो में अपनी शेयरहोल्डिंग का अतिरिक्त 34% परोपकार के लिए देने का ऐलान किया था। रकम के लिहाज से यह 52,750 करोड़ रुपए होते हैं।
आपको बता दे कि प्रेमजी देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो के चेयरमैन है। जिन्हें दान करना का काफी शोक है। इसके साथ ही वह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन भी चलाते है। जिसमे वह 1.45 लाख करोड़ रुपए दान कर चुके है। इनका फाउंडेशन विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र मे काम करते है। जिसमे इनका सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य पब्लिक स्कूल को ठीक करना है। जिसके लिए वह इस क्षेत्र से जुड़े कई फाउंडेशन की भी आर्थिक मदद करते है।
अजीज प्रेमजी का फाउंडेशन देश के तमाम राज्यों मे मौजूद है। इनका फाउंडेशन कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, पुडुचेरी, तेलंगाना, मध्यप्रदेश समते उत्तर- पूर्वी राज्यों में भी काम कर रहे है। शिक्षा क्षेत्र में अलावा वंचित तबकों का विकास करने के लिए अजीम प्रेमजी ने 150 से ज्यादा एनजीओं को फंड दिया है। अभी करीब 1600 लोग इसके लिए फील्ड वर्क कर रहे हैं।
यह फाउंडेशन बेंगलुरू में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी भी चलाता है। जल्द ही इस यूनिवर्सिटी को 5 हजार छात्रों और 400 शिक्षकों की क्षमता वाला बनाया जाएगा। इसके बाद उत्तर भारत में भी एक यूनिवर्सिटी खोलने की योजना है।