पाकिस्तान से एक गंभीर मामला सामने आया हैै। जिसमें एक पति ने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के सामने प्रताड़ित किया और उसका सिर तक मुंडवा दिया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि, उसके पति ने अश्लील दोस्तों के सामने नाचने को कहा और जब महिला ने इस बात से इनकार किया तो, पति ने उसे निर्वस्त्र कर बहुत बुरी तरह मारपीट की। गुस्से में पति ने अपनी पत्नी का सिर तक मुंडवा दिया। पाकिस्तान का ये मामला सामने तब आया जब पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड किया। वीडियो में पीड़िता काफी जख्मी भी दिखाई दे रही है। महिला का नाम आसमा आजिज है और उसने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की है।
वीडियो में महिला ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों को बताया। महिला ने कहा कि सिर्फ पति ही नहीं उनके दोस्तों ने भी उन्हें प्रताड़ित किया। महिला ने कहा, डांस न करने पर पति और दोस्तों ने मिलकर निर्वस्त्र किया और लोहे के पाइप से पीटा। आसमा कहती हैं कि, ‘मेरे पूरे कपड़े खून से सन गए थे, मुझे निर्वस्त्र ही फांसी से लटकाने की भी धमकी दी थी’।
4 साल पहले ही हुई थी शादी
आसमा और फैसल की शादी 4 साल पहले हुई थी। आसमा के 3 बच्चे हैं, शुरू के 6 महीने फैसल उससे बहुत प्यार करते थे। पर शादी के 6 महीने बाद ही फैसल के व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। वो कहती है फैसल हर रोज शराब पीने लगे, और नशे में उनके साथ मारपीट करने लगे।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
सोशल मीडिया पर आसमा का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। उसमें उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें प्रताड़ित किया गया। वो किसी तरह पुलिस स्टेशन पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई लेकिन पुलिस अधिकारियों ने घूस ना देने की वजह से उनका केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाई।
Asma Aziz in Lahore ; in which century we are living in !!! It’s pathetic . The lady informed the media that her husband and his friend beaten her with pipe and cut her hair when she refused to dance in front of the friend of her husband, Mian Faisal. #AsmaAziz #NayaPakistan pic.twitter.com/LexxPFKNTL
— Ravinder Singh Robin ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ راویندرسنگھ روبن (@rsrobin1) March 27, 2019
फिलहाल पाकिस्तान के मंत्री शिरीन माजरी ने ट्वीट कर कहा कि, उन्होंने इस पूरे मामले को संज्ञान में ले लिया है साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। आसमा के जख्मों की मेडिकल जांच में भी पुष्टि हुई है।