प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा पर निकले हुए है। फ्रांस,यूएइ और अब बहरीन में पीएम मोदी पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री जो बहरीन पहुंचे है। पीएम मोदी ने यहां नेशनल स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण के आखिर में पीएम मोदी ने अपने प्रिय दोस्त अरुण जेटली को याद किया। उससे पहले आपको बताते है पीएम ने अपने संबोधन में क्या क्या कहा। पीएम मोदी ने कहा कि इतने लोगों को देख ऐसा लग रहा है जैसे में विदेश में नहीं भारत में हूं। भारत की अर्थ व्यवस्था अपनी ऊचाईयों पर है। भारत में अब में हमने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया है। जिसमें लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। अपने कर्तव्य को लोग सझ रहे है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैंने सुना बहरीन में लोगों ने समुद्र को साफ करने का बीड़ा उठाया है। मैं चाहता हूं आप लोग भी उसमें हिस्सा लें। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को रुपये कार्ड के बारे में भी बताया कि आप विदेश में भी रुपये कार्ड का प्रयोग कर सकते है। अब इस कार्ड के माध्यम से आप सीधे अपनों तक पैसे भेज सकते है इसके लिए बहरीन की सरकार से बात हो चुकी है।
पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को कहा आप यहां के लोगों को भारत में घुमने के लिए कहे हमारे देश के बारे में बताएं कितना अतुल्य है भारत भारत की धरती। आप भी भारत दर्शन के लिए आएं। साथ पीएम मोदी ने भारत की ऊंची उठती ऊंचाईयों के बारे में बताया कि कैसे हमारा देश तारिक्की कर राह पर है। धारा 370 से लेकर चंद्रयान-2 की सफलता के बारे में बताया। अपने भाषण के आखिर में पीएम मोदी भावुक हो गए है अपने प्रिय दोस्त के बारे में कहते है आज सभी कृष्ण जन्मोत्सव मना रहे है। लेकिन उस समय मेरे भीतर शोक है। मैं गहरा दर्द दबाए बैठा हूं। मैं छात्र जीवन से जिस दोस्त के साथ सार्वजनिक जीवन का एक के बाद एक कदम मिलाकर चला। आज मेरा दोस्त चला गया।
#WATCH PM Modi while addressing the Indian community in Bahrain, reacts on the demise of #ArunJaitley: I can't imagine that I am so far here while my friend has gone away. Some days ago, we lost our former External Affairs Minister Behen Sushma Ji. Today my friend Arun went away pic.twitter.com/NcMZ5dU069
— ANI (@ANI) August 24, 2019