26 फरवरी मंगलार तड़के भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राक की थी। जिसके बाद पाकिस्तान भारत से आज तक डरा हुआ है। तभी तो आज भी पाकिस्तान के हवाई अड्डे बंद पड़े है। दरअसल पाकिस्तान सिविल एशिएशन अथॉरिटी ने एक घोषणा की है। जिसके बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर बहावलपुर, रहीम यार खान औ सियालकोट के हवाई अड्डे बंद कर दिए है। जिसके बाद एक बार फिर पाकिस्तान की हवाई सेवा असमान्य हो गई है। वही ये जानकारी पाकिस्तान की न्यूज वेबसाइट डॉन ने दी है। जिसमें CAA की तरफ से बताया गया कि देश के पूर्वी भागों के एयरस्पेस तभी खोले जाएंगे जब अधिकारियों से सिक्योरिटी क्लियरेंस मिल जाएगा।
डॉन के अधिकारियो के मुताबिक सियालकोट, रहीमयार खान, डीजी खान, सुकुर, सुकार्दु और गिलगिट एयरपोर्ट को सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया है। इनमें से कई एयरपोर्ट भारतीय सीमा से सटे है।
आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है। तो वही एयरस्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान के 7 हवाई अड्डें पिछले 10 दिनों से बंद है। जिससे पाकिस्तान को करोड़ो का नुकसान पहले ही हो चुका है और आने वाले दिनों में नुकसान का आंकड़ा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।ये भी पढ़ें:- नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, अब भारत लेने वाला है बड़ा एक्शन