पाकिस्तान के आतंकवाद को खत्म करने लिए आज पूरी दुनिया एक साथ आई हुई है। इसी कड़ी में भारत और अमेरिका ने अब पाकिस्तान पर बड़ा ऐलान किया है। दोनो देशों ने शुक्रवार को कहा है कि पाकिस्तान को अपने देश में मौजूद आतंकवादी संगठनों और आतंकियों के खिलाफ अर्थपूर्ण, ठोस और पुष्टि की जाने के योग्य कार्रवाई करनी होगी।
दरअसल भारत और अमेरिका शुक्रवार को यूएस इंडिया काउंटरटेरेरिज्म ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप एंड डेजिग्नेशंस डॉयलॉग में शामिल थे। इस दौरान अमेरिका का नेतृत्व विदश मंत्रालय के आतंकवादी विरोधी समन्वयक राजदूत नाथक सेल्स और भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रावय के संयुक्त सचिव महावीर सांघवी ने की थी। बैठक में दोनो ही देश ने आतंकवादी संगठनों से पैदान होने वाली खतरं पर बात की। संयुक्त बयान के अनुसार दोनो देश इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि पाकिस्तान को आतंकवादियों और उनके संगठनों पर कड़ी कार्रवाई करनी होगी।
इसके अलावा बयान में बताया गया कि दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा की और द्विपक्षीय संबंधों के इस अहम तत्व पर निकटता से समन्वय जारी रखने का संकल्प लिया। वही आंतकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अमेरिका ने भारत का सहयोग देने की बात भी कही है। अमेरिका ने कहा आतंक की फंडिंग रोकने के लिए जिस तरह भारत प्रयास कर रहा है उसका हम स्वागत करते है। ये भी पढ़ें:-पाकिस्तान को आतंकवाद पर अमेरिका की चेतावनी, भारत की हुई तारीफ