Sunday, June 4, 2023

वाशरूम में देर तक समय बिताता है पति, महिला ने सोशल मीडिया पर बतायी परेशानी

Must read

- Advertisement -

नयी दिल्ली। अपने पति की एक हरकत से लगातार नाराज चल रही थी महिला, अचानक हद तब हो गई जब वही आदत उसके पति ने होटल में दिखा दी। इसके बाद तो पत्नी ने इतना गुस्सा दिखाया कि वह उसे वहीं छोड़कर चली आई। इस घटना को महिला ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार महिला को यह शिकायत है कि उनके पति दिन में कम से कम चार घंटे वॉशरूम में बिताते हैं। वह करीब 4-5 बार वाशरूम जाते हैं और एक बार में 45 मिनट से ज्यादा का समय लगा देते हैं। पिछले काफी समय से महिला अपने पति की इस आदत की वजह से परेशान है। इसी बीच हाल ही में महिला अपने पति के साथ एक होटल में गई हुई थी।

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर महिला ने इस घटना को बताते हुए कहा कि उनके पति ने 45 मिनट होटल के वॉशरूम में ही गुजार दिए। इसके बाद महिला को गुस्सा आ गया। पहले तो महिला ने अपने पति को मैसेज किया, जब कोई जवाब नहीं आया तो उसने फोन भी किया लेकिन उनका फोन भी नहीं उठा। फिलहाल थक हारकर महिला ने इस घटना को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया कि मैं अपने पति के इस आदत से काफी परेशान हूं।

महिला के पोस्ट पर कई लोग उसे सुझाव भी दे रहे हैं तो कई लोग मजे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं बताते चलें कि हर वर्ष अधिक से अधिक संख्या में भारतीय छुट्टियों का आनंद लेने विदेश जाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष 2019 में 50 मिलियन से ज्यादा भारतीयों के विदेश जाने का अनुमान है। संस्था की इस भविष्यवाणी से साफ है कि भारतीय अपनी छुट्टियों को विदेश में बिताकर नई संस्कृति, नए वातावरण और नए-नए व्यंजनों के अनुभव का लाभ उठाते हैं। लेकिन जो लोग विदेशों में घूमने का सपना देखते हैं, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रिप फंडिंग की होती है।

इसे भी पढ़ें:-पहले डाॅक्टर का काटा हाथ फिर सिर पर चलाते रहा तलवार, क्लीनिक में घुसकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article