पाकिस्तान से आए दिन धर्म परिवर्तन के मामले सामने आते रहते है लेकिन पाकिस्तान सरकार इस ध्यान नहीं दे रही है। हाल ही में पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक सिख लड़की का गुरुवार को जबरन इस्लाम कबूल कराया गया उसके बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी करा दी गई। लड़की उम्र केवल 19 साल है वह गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी भगवान सिंह की बेटी है। लड़की का धर्म परिवर्तन बंदूक की नोक धर्म परिवर्तन किया।
इस घटना के बाद पाकिस्तान में सिख परिवार ने इमरान खान से न्याय की गुहारा लगाई है। परिवार का कहना है कि अगर लड़की को रिहा नहीं किया गया तो वह पंजाब के राजज्यपाल के घर के सामने खुद को आगे लगा लेंगे। तो वही लड़की के भाई सुरिंदर सिंह का कहा कि “हमारे परिवार ने ये दुखद घटना देखी है जब कुछ गुंडे जबरदस्ती हमारे घर में घुसे और उन्होंने मेरी छोटी बेटी को अगवा कर लिया। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया और जबरन उसे इस्लाम कबूल करवाया गया”।
परिवार के लोग कहते है कि जब हम शिकायत दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन गए। तो हमे वहां शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन गुंडे हमारे घर आए और रिपोर्ट वापस लेने की धमकी दी। कहा अगर शिकायत वापस नहीं ली तो पूरे घर को जबरन स्लाम काबूल करा दिया जाएगा। परिवार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से न्याय कि गुहार लगाई है।
इस घटना पता जैसे ही भारत के पंजाब के मुख्यमंत्री चला तो उन्होंने इस घटना की निंदा की है और भारत के विदेश मंत्रालय से इस मामले ने हस्तक्षेत करने की मांग की है। पीड़िता एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप लड़की का चेहरा देख कर साफ पता लगा सकते हो कि ये सब लड़की जबरन बोलवाया जा रहा है। इसमें लड़की से पूछा जाता है कि आपका पहला नाम क्या था जिसमें लड़की बोलती है कि मेरा असली नाम जगजीत कौर है। धर्म परिवर्तन के बाद इस लड़की का नाम आयशा रख दिया जाता है। मौलवी पूछता है कि क्या आप धर्म परिवर्तन अपनी मर्जी से कर रही हो। तो लड़की हां बोलती है और मौलवी उनकी शादी करा देता है।