मोहब्बत के रंग: गर्लफ्रेंड दे रही थी बच्चे को जन्म तो ब्यायफ्र्रेंड प्रेमिका की मां के साथ हो गया फरार

दिल्ली। मोहब्बत और उसका अंजाम हमेशा नये रंग में आता है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि मोहब्बत रास्ता बदल देती है। जी हां, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें इंग्लैंड में एक युवा उस समय अपनी सास के साथ भाग गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दे रही थी। 24 वर्षीय जेस अल्ड्रिज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रेयान शेल्टन के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। मगर अब वही बॉयफ्रेंड जेस की मां के साथ रिलेशनशिप में रह रहा है। अल्ड्रिज ने अपने साथ हुए धोखे की कहानी को बताया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरा बच्चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज और 29 वर्षीय रेयान ने फैसला किया था कि वे दोनों 44 वर्षीय मां जार्जिना के साथ उनके ही घर में रहेंगे। मां जॉर्जिना ने ही जेस को कहा था कि वे यहां पर उनके बच्चों की देखभाल कर सकती हैं। 28 जनवरी को जब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद जेस अल्ड्रिज घर पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि उनका बॉयफ्रेंड रेयान और मां जॉर्जिया दोनों रिलेशनशिप में हैं। मां और उसका मित्र दोनों फरार हो गए हैं। बॉयफ्रेंड रेयान और जेस की मां जॉर्जिया वहां से 30 मील दूर एक नए घर में रह रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः-अनोखी Love Story: बचपन की मोहब्बत को 80 की उम्र में बनाया हमसफर, 75 साल की माशूका बनी पत्नी
मोहब्ब्त की अंजाम से आहत जेस अल्ड्रिज ने एक वेबसाइट को बताया कि यह पूरी तरह से धोखा है। आप उम्मीद करते हैं कि एक नवजात बच्चे को उसकी नानी प्यार करेगी। उन्हें दोनों बच्चों को पालने में मदद करनी चाहिए और देखभाल करना चाहिए। मगर इसके बदले मेरी मां मेरे ही बॉयफ्रेंड के साथ रात गुजार रही हैं। जेस और रेयान दोनों तीन साल पहले फेसबुक के जरिए मिले थे और उसके बाद से ही साथ रह रहे थे। हाउसकीपर का काम करने वालीं जेस अल्ड्रिज साल 2019 में एक बच्ची की मां बनी थीं। गर्लफ्रेंड ने दावा किया कि रेयान संग शिफ्ट होते ही उनकी मां जॉर्जिया ने फ्लर्ट करना शुरू कर दिया। वे दोनों हर रात किचेन के पास बैठकर शराब पीते और जोक मारते थे। जेस ने कहा कि मैं पूरी तरह टूट चुकी हूं। मैंने अपनी मां और अपने बच्चों के पिता को खो दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान से ही दोनों के बीच अफेयर थे। बेटे के जन्म के कुछ देर बाद ही उन्हें रेयान के एक संदेश मिला था। रिलेशनशिप खत्म करने की बात कही गई थी। इस मैसेज के बाद जब जेस घर लौटीं तो वह यह देखकर दंग रह गईं कि रेयान और उनकी मां दोनों गायब हैं। रेयान और जेस की मां अब दो कमरे वाले किराए के घर में रहते हैं। गर्लफ्रेंड ने अपने मित्र को खो दिया लेकिन मित्र ने गर्लफ्र्रेंड की मां के साथ मोहब्बत पूरा कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः-शादी के 6 महीने बाद रेखा हो गई थीं ‘विधवा’, पति मुकेश संग यूं शुरू हुई थी Love Story