Wednesday, June 7, 2023

24 घंटे में 300 तालिबानी ढेर, दहशतगर्दों के लिये काल बनी अफगान सेना

Must read

- Advertisement -

काबुल। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान ने कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। उधर, अफगानिस्तान में आतंकियों के खिलाफ सेना का सफाई ऑपरेशन जारी है। अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में सरकारी सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान तालिबान के 300 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुरक्षा बलों ने देश के विभिन्न प्रांतों में पिछले 24 घंटों के दौरान 300 से ज्यादा तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान के दक्षिणी प्रांत हेलमंद में शनिवार तड़के एक हमले सहित विभिन्न हवाई हमलों में कई आतंकवादी मारे गए। हेलमंद में तालिबानी आतंकवादियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच नियमित रूप से झड़प होती रहती हैं।

- Advertisement -

हेलमंद के प्रांतीय परिषद के सदस्य अत्ताउल्लाह अफगान ने कहा कि हाल के दिनों में अफगानिस्तान की वायु सेना ने तालिबान के ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं, जिसके कारण कई आतंकवादी मारे गये हैं। हालांकि, तालिबानी ने अफगानिस्तान सरकार के इस दावे को खारिज किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने बीते 1 जुलाई से अपने लगभग सैनिकों की वापसी शुरू कर दी है। इसके बाद से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अफगानिस्तान की सेना तथा तालिबान आतंकवादियों के बीच संघर्ष शुरू हो गया है।

Untitled 45तालिबान आतंकवादियों ने सरकारी बलों को निशाना बनाकर कई जिलों में हमले भी किये हैं। खबर यह भी है कि अफगानिस्तान के सैनिक सुरक्षित इलाके में छिप रहे हैं। मालूम हो कि अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद भारत ने भी अपने राजनायिकों को वापस बुला लिया। इसके अलावा तालिबान ने कहा है कि भारत को अफगान राष्ट्रपति का समर्थन बंद कर देना चाहिए। तालिबान ने कहा कि यदि भारत ऐसा करता है तो भारत के आर्थिक परियोजनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा। तालिबान चीन और पाकिस्तान समेत कई देशों से बातचीत कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:खेल रत्न पुरस्कार से हटा राजीव गांधी का नाम, अब मेजर ध्यानचंद के नाम से मिलेगा यह अवार्ड

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article