Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद एक्टिंग से दूर होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। ज्यादातर सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) को अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है। कपल ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का जश्न मना रहा है।
पत्नी के साथ शर्टलेस नजर आए जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह अपने पति जहीर इकबाल के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी के पति जहीर इकबाल शर्टलेस नजर आ रहे हैं उन्होंने गले में चेन पहन रखी है। जहीर इकबाल ने गले में चेन पहन रखी है। वही एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा भी उनके साथ नजर आ रहीहै। एक तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा समुंदर किनारे बैक पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की मिनी ड्रेस पहनी हुई है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इन तस्वीरों पर फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।
View this post on Instagram
शादी के बाद से विदेश घूम रहे कपल
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को 6 महीने हो गए और वे शादी के बाद से ही विदेश घूम रहे हैं। जहां से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत दबंग फिल्म से की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सलमान खान नजर आए थे। सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है।
Read More-‘राम सिया राम…’ गाने पर दूल्हा- दुल्हन ने कराया प्री वेडिंग फोटोशूट, वीडियो देख गदगद हुए लोग
