Hina Khan Photos: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की फेमस एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हिना खान आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी ,बड़ी चीजे सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं अभी हाल ही में हिना खान दूसरी बार उमराह करने के लिए मक्का- मदीना पहुंची। जहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह ग्लैमरस अवतार में नहीं बल्कि सफेद लिबास में नजर आ रही हैं।
सफेद बुर्का और हिजाब पहने नजर आई हिना खान
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री हिना खान ने अपनी उम्र और सऊदी अरेबिया ट्रिप की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह व्हाइट कलर का बुर्का और हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं। तो वहीं कुछ तस्वीरों में हिना खान काले बुर्के में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस सादगी ने फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। हिना खान की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। आपको बता दे हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन भी उर्दू में लिखा है।
View this post on Instagram
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली है पहचान
यह रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई हिना खान ने इसी शो से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्म और वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हिना खान ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी शो से ही असली पहचान पाई है। इसके अलावा यह नागिन टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं।
Read More-Priyanka Chopra ने फैमिली के साथ बीच पर सेलिब्रेट किया बेटी मालती का बर्थडे, सामने आया वीडियो
