Shivangi Joshi: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेमस टीवी शो में शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार निभाया था। अब एक बार फिर से शिवांगी जोशी चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी को किसी से प्यार हो गया है और वह बहुत शादी भी कर लेगी।
प्यार में पड़ी शिवांगी जोशी!
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री शिवांगी जोशी अभी हाल ही में फैसल शेख उर्फ मिस्टर फेसू शो में पहुंचे थी। इस दौरान जब शिवांगी जोशी से पूछा गया कि क्या वह रिलेशनशिप में है तो हंसते हुए उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। शिवांगी ने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब क्यों देना चाहिए उसके बाद फैसल ने शिवांगी से पूछा अब आपकी शादी का समय आ गया है। क्या आप तीन-चार साल में शादी करेंगे इसका जवाब देते हुए शिवांगी ने कहा, ‘बेशक मैं तब तक शादी कर लूंगी।’ इसी के साथ शिवांगी ने यह भी हिंट दिया कि वह किसी के साथ प्यार में पड़ चुकी हैं।
View this post on Instagram
प्यार को लेकर शिवांगी ने दिया बड़ा हिंट
इसके बाद फैसल ने शिवांगी से पूछा कि,’तुम्हें शायद कोई पसंद है ना इस सवाल का जवाब देते हुए शिवांगी ने कहा, ‘प्यार भी हो सकता है।’ इस बयान के बाद शिवांगी जोशी के फैंस यह जानने के लिए काफी एक्साइटेड है कि आखिर किस शख्स के साथ शिवांगी प्यार में पड़ चुकी है। इसके अलावा उनसे पूछा गया कि, खतरों के खिलाड़ी 12 में उन्हें ‘टीवी की राजकुमारी’ का खिताब दिया गया इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मुझे टीवी की राजकुमारी के बारे में तो पता नहीं लेकिन मैं किसी की राजकुमारी जरूर हूं।’ वही आपको बता दे शिवांगी जोशी का नाम मोहसिन खान के साथ भी जोड़ा जा चुका है।
Read More-Rajveer Deol ने दी पापा को जन्मदिन की बधाई, सनी देओल के छोटे बेटे ने लिखा ये खास नोट
