Taarak Mehta: तारक मेहता उल्टा चश्मा काफी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस सीरियल में बबिता का किरदार भी काफी पसंद किया जाता है। बबीता जी का किरदार मुनमुन दत्ता ने निभाया है। कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता ने अपने पुराने दिनों की घटनाओं को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने 2017 में हुए अपने साथ यौन शोषण की घटनाओं का जिक्र किया है उन्होंने 25 अक्टूबर को पोस्ट शेयर करते हुए दर्द लिखा था। मुनमुन दत्ता ने लिखा, इस पोस्ट को शेयर करना महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न को लेकर वैश्विक जागरूकता में शामिल होना है।
मुनमुन दत्ता ने बयां किया अपना दर्द
मुनमुन दत्ता ने पोस्ट ने लिखा है, कुछ ऐसे अच्छे मर्द यह देखकर एकदम स्तंभ रह गए हैं जिन्होंने आकर मीठो में अपने अनुभवों को साझा किया है। अपने घर की बहन और मां पत्नी बेटी से भरोसा हासिल करके उनसे पूछे और आप उनके जवाब पर हैरान होंगे। आप जब उनकी कहानियां सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे। उन्होंने कहा मेरी आंखों में आज भी आंसू आ जाते हैं जब मैं छोटी थी तो पड़ोस के अंकल की घूरती हुई नजरों पर डरती थी। यह वह आदमी है जिसने मुझे हॉस्पिटल में पैदा होते हुए देखा और फिर 13 साल बाद उसे लगा कि अब वह मेरे शरीर के अंगों को छू सकता है उस वक्त मेरे शरीर में बदलाव हो रहे थे।
टीचर मेरे साथ करते थे ऐसा
मेरा ट्यूशन टीचर जिसने मेरे अंडर पेंट में ना डाला था और यह वह दूसरा टीचर जिसने मैंने राखी बांधा थी। लड़कियों के ब्रा के स्ट्रैप खींचता था और क्लास में डांट लगाता था और स्तनों पर थप्पड़ मारता था। आप लोग जब छोटे होते हैं तो इन सभी चीजों को बताने से डरते हैं। आपका दम घुटता है लेकिन आप किसी को इन चीजों के बारे में बता नहीं पाते ना ही अपने माता-पिता से इस बारे में बता पाते हैं। आपको शर्म आती है। क्योंकि यही लोग दोषी होते हैं जो आपको इस तरह से महसूस करवाने पर मजबूर करते हैं। बबीता ने आगे कहा कि मैं इस आंदोलन का हिस्सा हो कर काफी खुश हूं।
Read More-Rekha के मांग में सिंदूर लगा देख खुद को रोक नहीं पाई Jaya Bachchan, भरी महफिल में रोने लगी फूट-फूटकर