Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainment'रामायण' में राम के किरदार के लिए क्यों चुने गए रणबीर कपूर?...

‘रामायण’ में राम के किरदार के लिए क्यों चुने गए रणबीर कपूर? सामने आई वजह

रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे तो वही साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। आखिर रणबीर कपूर को ही राम के किरदार के लिए क्यों चुना गया इसका खुलासा कास्टिंग डायरेक्टर ने किया है।

-

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली है रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग के लाखों लोग दीवाने हैं। इन दिनों रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे तो वही साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। आखिर रणबीर कपूर को ही राम के किरदार के लिए क्यों चुना गया इसका खुलासा कास्टिंग डायरेक्टर ने किया है।

रणबीर को ही क्यों चुना गया राम के किरदार के लिए

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर को रामायण के किरदार के लिए क्यों चुना गया इसका खुलासा कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है। मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू देते हुए रणबीर कपूर को राम के किरदार के लिए चुने जाने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि,’उनके चेहरे पर शांति है, वो तो चाहिए थी ना… नितेश ने बहुत पहले ही सोच लिया था। उनका यह बहुत सही फैसला है वह आपको मालूम चलेगा फिल्म आने के बाद। इस तरह की कास्टिंग में काफी ईमानदारी की जरूरत होती है।”

रामायण का आ सकता है सीक्वल

इस दौरान मुकेश छाबड़ा ने हिंट देते हुए कहा कि रामायण का सीक्वल भी आ सकता है। फिलहाल दूसरे पार्ट की कास्टिंग प्रोसेस जारी है। इस समय रणबीर कपूर रामायण की शूटिंग के लिए बिजी चल रहे हैं। आपको बता दें  रामायण के सेट से कई तस्वीरें भी लीक हुई थी जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी अपने किरदारों में नजर आ रहे थे। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

Read More-‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के एक्टर मोहसिन खान को आया था हार्ट अटैक, खुद किया शॉकिंग खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts