Thursday, March 12, 2026
HomeEntertainmentशादी में मेहंदी की जगह हाथों में सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों लगाया...

शादी में मेहंदी की जगह हाथों में सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों लगाया था अलता? पति जहीर इकबाल है वजह

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही अलग-अलग धर्म के थे जहां सोनाक्षी हिंदू धर्म की थी तो वही जहीर इकबाल मुस्लिम धर्म से थे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में अन्य ब्राइडल से लुक थोड़ा अलग रखा था।

-

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को आज के समय में कौन नहीं जानता है। सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही थी। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ही अलग-अलग धर्म के थे जहां सोनाक्षी हिंदू धर्म की थी तो वही जहीर इकबाल मुस्लिम धर्म से थे। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में अन्य ब्राइडल से लुक थोड़ा अलग रखा था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में अन्य ब्राइडल से लुक थोड़ा अलग रखा था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में मेहंदी की जगह हाथों में अलता लगवाया था। अब उन्होंने कई महीनो बाद इसके पीछे की वजह बताई है।

मेहंदी की जगह लगवाया था हाथों में अलता

हर कोई नई नवेली दुल्हन अपनी शादी में हाथों में मेहंदी लगवाने पसंद करती है कहते हैं की मेहंदी शगुन की मानी जाती है और सभी लड़कियां अपनी शादी में मेहंदी लगवाती हैं। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में मेहंदी की जगह हाथों में अलता लगवाया था। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में ज्यादा तामजम नहीं किया था और उन्होंने शादी के रिसेप्शन में लाल रंग का जोड़ा पहना था जिसकी कई सारी तस्वीर सामने आई थी इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। तभी लोगों ने नोटिस किया था कि उन्होंने हाथों में मेहंदी नहीं लगाई थी। इसके पीछे की वजह का सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में खुलासा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जहीर की वजह से नहीं लगाई मेहंदी

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया है कि,’इसके पीछे आइडिया यह था कि हमने इस बारे में बात की थी। मैं बहुत आलसी हूं तो मैं 3 घंटे के लिए बैठना नहीं चाहती थी। सोचिए… मेहंदी मेरे हाथ में लग रही है और मैं अपना फोन भी नहीं छुपा रही हूं। जब मेहंदी छूटने लगती है तो वह बहुत बुरी लगती है। इसके साथ ही जाहिर को मेहंदी की महक से नफरत है। तो मुझे कुछ ऐसा ढूंढना पड़ा जो काम करें। हीरा मंडी के लिए मैं रोज जाकर अलता लगाती थी। क्योंकि वह मेरे लुक का हिस्सा था। मेरे दिमाग में यह आइडिया आया और मैंने कहा कि मैं यही करूंगी क्योंकि यह सबसे आसान और सबसे खूबसूरत और सबसे सुविधाजनक था । मुझे मोमेंट को इंजॉय कर पाई मुझे दो-तीन घंटे मेहंदी लगाने के लिए नहीं बैठना पड़ा।’

Read More-कपिल शर्मा को ‘अश्लीलता’ की वजह से पसंद नहीं करता बॉलीवुड का ये फेमस एक्टर, खुद किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts