Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentसोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए थे भाई लव...

सोनाक्षी सिन्हा की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए थे भाई लव और कुश? शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया खुलासा

एक्ट्रेस के जुड़वा भाई लव और कुश इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद फैंस यह जानना चाहते थे कि आखिर अपनी बहन की शादी में लव और कुश सिंहा क्यों शामिल नहीं हुए थे।

-

Shatrughan Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा में इसी साल 23 जून 2024 को जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी काफी चर्चा में रही थी क्योंकि कहा जा रहा था कि सिन्हा फैमिली सोनाक्षी और जहीर की शादी से खुश नहीं थी। हालांकि बेटी की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शामिल हुई थी लेकिन एक्ट्रेस के जुड़वा भाई लव और कुश इस शादी में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद फैंस यह जानना चाहते थे कि आखिर अपनी बहन की शादी में लव और कुश सिंहा क्यों शामिल नहीं हुए थे।

शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा

सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में लव और कुश के शामिल न होने पर रिएक्शन देते हुए कहा कि,”मैं शिकायत नहीं करूंगा। वे केवल मनुष्य हैं। वे शायद अभी भी इतने परिपक्व नहीं हुए हैं। मैं उनका दर्द और भ्रम समझता हूं।’ हमेशा एक कल्चरल रिएक्शन होता है। शायद, अगर मैं उनकी उम्र का होता, तो मेरी भी इस पर ऐसी ही प्रतिक्रिया होती। लेकिन, यहीं पर आपकी मैच्योरिटी, सीनियोरिटी और एक्सपीरियंस आते हैं। इसलिए, मेरा रिएक्शन मेरे बेटों जितना एक्स्ट्रीम नहीं था।”

मैं अपनी बेटी का समर्थन करूंगा-शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि,”मैं अपनी बेटी का समर्थन करूंगा मेरे पास न करने का कोई कारण नहीं है। यह उनकी लाइफ है और उनकी शादी है उन्हें जीवन जीना है अगर वह एक दूसरे के बारे में सर है तो हम इसके खिलाफ होने वाले कौन होते हैं? पेरेंट्स और एक पिता के रूप में, उसका समर्थन करना मेरा कर्तव्य में हमेशा उनके साथ रहा हूं और आगे भी रहूंगा। मैं उसकी शादी की पार्टियों को इंजॉय कर रहा था। लोगों से मिलकर और उनका अभिवादन करके मुझे बहुत खुशी हुई।”

Read More-गालों पर किया किस, बाहों में दिए पोज, सोनाक्षी सिन्हा ने पति को कुछ इस तरह किया बर्थडे विश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts