Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentभारती सिंह ने कुंभ जाने से क्यों किया इनकार? कॉमेडियन ने खुद...

भारती सिंह ने कुंभ जाने से क्यों किया इनकार? कॉमेडियन ने खुद बताई वजह

-

Bharti Singh: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन भारती सिंह हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। भारती सिंह अपनी कॉमेडी से लाखों लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। अब इसी बीच भारती सिंह ने महाकुंभ को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कुछ लोगों को रास नहीं आया है। भारती सिंह ने महाकुंभ जाने से मना कर दिया। भारती सिंह ने महाकुंभ ना जाने के पीछे की वजह भी बताई है।

महाकुंभ क्यों नहीं जाना चाहती भारती सिंह?

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह ने महाकुंभ में डुबकी लगाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। जब भारती सिंह से पूछा गया कि क्या भारती सिंह जल्द ही महाकुंभ जाएंगी? इसका जवाब देते हुए भारतीय सिंह ने कहा,”बेहोश होकर मरने या बिछड़ने? मै दिन-ब-दिन वहां से ऐसी दुखद खबरें सुनती हूं,और मैं अपने बेटे को लेकर वहां जाने के बारे में सोच भी नहीं सकती।” दरअसल महाकुंभ में अभी कुछ दिन पहले ही भगदड़ मच गई थी जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद भारतीय सिंह इस पवित्र स्थल पर जाने से डर रही हैं। भारती सिंह के महाकुंभ को लेकर दिए गए इस बयान पर सोशल मीडिया पर हलचल मची हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)

लोग दे रहे हैं ऐसी -ऐसी प्रतिक्रिया

भारती सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,”वह सही है यहां बहुत भीड़ है और यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,”सही बोला भारती जी ने।” वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं “कुंभ को बदनाम मत करो।” एक ने फटकार लगाते हुए कहा कि,”क्या कुंभ में गए सभी लोग बेहोश होकर मर गए? सब कुछ मजाक नहीं है।”

Read More-नई नवेली भाभी से मिलने घर पहुंची प्रियंका चोपड़ा, पति के साथ ट्रेडिशनल लुक में स्पॉट हुई देसी गर्ल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts