Alia Bhatt: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) अक्सर अपने मां-पापा के साथ स्पाॅट की जाती हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट करीना कपूर( Kareena Kapoor)के चैट शो ‘वाॅट वीमेन वाॅन्ट’ में पहुंची थी। इस दौरान आलिया भट्ट ने करीना कपूर से अपनी बेटी राहा कपूर के बारे में कई सारी बातें की।
राहा ने बताया कौन है मां -पापा में से सबसे ज्यादा फन
आलिया भट्ट ने बताया कैसे रहा कपूर उन्हें और रणबीर कपूर को पुकारती है। राहा को मां और पापा में से कौन सबसे ज्यादा फन लगता है। आलिया ने कहा वो बेटी की रूटीन, खाने पीने, सोने तक ध्यान खुद रखती हैं।
एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए आलिया ने बताया, ‘उसने कुछ कहा… बॉसी फन। बॉसी अयान (मुखर्जी) है। तो मैंने कहा- वाह, आपको और कौन फन लगता है? तो उसने कहा- पापा। मैंने कहा- ठीक है, और मम्मा? तो उसने एक पॉज़ ले लिया, और फिर उसने कहा- लिटल फन। मैंने तुरंत रणबीर को फोन किया और बताया कि हमारी बेटी ने कहा कि मैं फन नहीं हूं।’
View this post on Instagram
राहा बदल देती है मां- पापा का सरनेम
आलिया भट्ट ने बताया कि उनकी बेटी राहा कपूर उन दोनों का सरनेम बदल देती है। आलिया भट्ट ने बताया कहा की राहा कभी-कभी रणबीर को ‘पापा’ भट्ट कहती है और उन्हें आलिया कपूर कहती है। इतना ही नहीं वह मेरा नाम भी बदलती रहती है। वही आलिया भट्ट ने बताया कि वह राहा के सामने अपनी बात नहीं रख पाती। राहा को अपनी बात सुनाने के लिए रणबीर बनावटी गुस्से वाली आवाज़ निकालते हैं हालांकि तब भी राहा उनकी बात नहीं सुनती।
Read More-‘अनुपमा’ में नजर नहीं आएंगी स्मृति ईरानी, सीरियल में एंट्री की खबरों को नकारा
