Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में जाना माना चेहरा अक्षरा सिंह आज लाखों दर्शकों के दिलों में राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहता है। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री मानी जाती हैं। अक्षरा सिंह कभी भी गलत चीजों का सपोर्ट नहीं करते हैं नहीं वह अपने साथ गलत बर्दाश्त करती हैं। इन दिनों अक्षरा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के साथ एक शख्स ने ऐसी बदतमीजी कर दी जिसपर अक्षरा सिंह भड़क गई और बीच में ही छोड़ दिया।
परफॉर्मेंस करते वक्त शख्स ने उड़ाए नोट
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भोजपुरी की अदाकारा अक्षरा सिंह स्टेज पर परफॉर्मेंस कर रही हैं उसी बीच एक शख्स मौके का फायदा उठाते हुए अपने जेब से पैसों की गड्डी निकालता हैऔर अक्षरा सिंह के ऊपर उड़ाने लगता है। यह सब देखकर अक्षरा सिंह भड़क जाती हैं।
भड़क गई एक्ट्रेस छोड़ा शो
मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह शख्स की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करती और भड़क जाती हैं। स्टेज पर बाहर जाते हुए अक्षरा सिंह काफी गुस्से में दिखाई देती है और पीछे मुड़कर मेकर्स को मैक थमा देती हैं। जब एक्ट्रेस स्टेज से जाने लगी तो सामने बैठे ऑडियंस भी काफी निराश दिखे हैं। हालांकि अक्षरा सिंह के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी एक्ट्रेस के साथ कई बार ऐसा हो चुका है।