Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण नाम एक्टिंग की दुनिया में किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री मानी जाती है जो हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती आई है। दीपिका पादुकोण हमेशा ही अपने फैंस के करीब रहती हैं। अब इस दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने फेवरेट शहर को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बड़ा बयान दिया है।
बैंगलोर या मुंबई क्या है दीपिका पादुकोण को पसंद?
हाल ही में जब दीपिका पादुकोण से सवाल किया गया कि मुंबई या बैंगलोर आपको कौन सा शहर पसंद है इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा “जब भी मैं बेंगलुरु वापस आती हूं तो मुझे घर जैसा महसूस होता है, आप जानते हैं क्योंकि यहीं मैंने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा बिताया है। यहीं मैं बड़ी हुई हूं, मेरे दोस्त, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज- इसलिए वे सभी शुरुआती साल और वे अनुभव सभी यहीं रहे हैं।”
मुंबई के लिए कही ये बात
दीपिका पादुकोण ने मुंबई को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा “लेकिन फिर से मुंबई क्योंकि पेशेवर रूप से यहीं से मेरी ज़िंदगी शुरू हुई और यहीं अब मेरा घर है। मुंबई में ऊर्जा बहुत अलग है। इसलिए एक को दूसरे पर चुनना बहुत मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों शहरों ने वास्तव में मेरे 39 सालों को प्रभावित किया है।”
Read More –‘इनमें देवी माता आ जाती हैं…’सनी देओल को लेकर इस फेमस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
