Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी सर्जरी की गई अब उनकी हालत ठीक है वह खतरे से बाहर हैं। सैफ अली खान के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वही अभी इसी बीच डॉक्टर ने सैफ अली खान की हेल्थ अपडेट दी है और उन्होंने बताया कि सैफ अली खान को कब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
कब अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान?
हमले के बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी सर्जरी की गई और उसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। सैफ अली खान की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने मीडिया के सामने आकर उनका हेल्थ अपडेट दिया है। डॉक्टर ने कहा कि,”सैफ अली खान को सुबह लीलावती अस्पताल में सुबह 2 बजे के करीब भर्ती कराया गया था। उन पर किसी अनजान शख्स ने हमला कर दिया था। उनकी गर्दन और हाथ पर चोटें थीं। वहीं उनकी रीढ़ की हड़्डी में मेजर चोट आई थी। सर्जरी से उनकी रीढ़ की हड्डी में घुसे चाकू को निकाल लिया गया है। वह पूरी तरह से स्टेबल हैं और रिकवर कर रहे हैं और खतरें से बाहर हैं।”
रिकवर हो रहे सैफ अली खान
डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान अब रिकवर हो रहे हैं बहुत जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया की सैफ अब बिल्कुल ठीक हैं और उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। कल उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और रिकवरी 100 प्रतिशत है। डॉक्टरों ने बताया कि कल दोबारा हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा।
Read More-सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
