Sunday, December 7, 2025
HomeEntertainmentक्या करती हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? पति की तरह...

क्या करती हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? पति की तरह है करोड़ों की मालकिन, जाने नेटवर्थ

स्नेहा रेड्डी की सादगी पर हर कोई दीवाना हो गया है और उनके फैंस जाना चाहते हैं कि आखिर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ क्या है?

-

Allu Arjun wife Sneha Reddy: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं इसके अलावा अल्लू अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अल्लू अर्जुन को अभी हाल ही में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अल्लू अर्जुन को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अल्लू अर्जुन की घर वापसी पर उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी इमोशनल हो गई तुरंत ही पति को गले लगा लिया और वह रोने लगी। स्नेहा रेड्डी की सादगी पर हर कोई दीवाना हो गया है और उनके फैंस जाना चाहते हैं कि आखिर अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी क्या करती हैं और उनकी नेटवर्थ क्या है?

कितनी है स्नेहा रेड्डी की नेटवर्थ?

अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) और स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) की शादी साल 2011 में हुई थी। आज दोनों के दो बच्चे हैं। बहुत कम लोग जानते होंगे कि स्नेहा रेड्डी(Sneha Reddy) अल्लू अर्जुन की पत्नी होने के साथ एक सफल बिजनेस वूमेन भी हैं। अपने पति अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तरह स्नेहा रेड्डी करोड़ की मालकिन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक स्नेहा रेड्डी की नेटवर्थ लगभग 42 करोड रुपए है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

क्या करती हैं अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा?

अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी एक बिजनेस वूमेन है। स्नेहा खुद का एक प्रोफेशनल फोटोग्राफी स्टूडियो चलती है जिसका नाम उन्होंने पिकाबू रखा हुआ है। इसके अलावा वह ब्रांड्स शूट के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। सोशल मीडिया पर भी स्नेहा रेड्डी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वही स्नेहा रेड्डी के पति अल्लू अर्जुन भी एक्टर के साथ-साथ एक बिजनेसमैन है। इन दिनों अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं।

Read More-अल्लू अर्जुन की घर वापसी पर खिल उठा विजय देवरकोंडा का चेहरा, ‘पुष्पा 2’ एक्टर ने झट से दोस्त को लगाया गले

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts