Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentमास्क लगाकर बाइक पर बैठकर बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली रिया चक्रवर्ती,...

मास्क लगाकर बाइक पर बैठकर बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली रिया चक्रवर्ती, ट्रोल हुई एक्ट्रेस

इसी बीच रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमती हुई नजर आ रही है।

-

Riya Chakraborty : बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती(Riya Chakraborty ) तब सबसे ज्यादा सुर्खियों में आई जब सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput) की मौत हुई थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं। अभी इसी बीच रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमती हुई नजर आ रही है।

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने के लिए रिया चक्रवर्ती

रिया चक्रवर्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती मुंबई की सड़कों पर निखिल कामथ संग बाइक राइड करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान एक्ट्रेस ने डेनिम जैकेट पहनी हुई थी और अपने फेस को मास्क से कवर किया था। वही उनके बॉयफ्रेंड निखिल शॉर्ट्स और जैकेट में नजर आ रहे थे। जैसे ही रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो सामने आया सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।

यूजर्स ने किया रिया चक्रवर्ती को ट्रोल

रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अब इसकी बारी है…’इसी तरह से लोग रिया चक्रवर्ती को ट्रोल कर रहे हैं। सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा था इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया चक्रवर्ती बड़े पर्दे से दूर हैं।

Read More-माथे पर लाल बिंदी, हाथों में चूड़िया… बंगाली लुक में नजर आई TV की ‘गोपी बहू’, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts