Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा काफी दिनों से बॉलीवुड फिल्मों में नजर ना आए हो। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी खूबसूरत फोटो और वीडियो शेयर किया करती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा चर्चा में आ गई है दरअसल इस बार प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ऐसे- ऐसे डांस मूव्स दिखा रही है कि लोगों के पसीने छूट रहे हैं।
बाथरोब पहन प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मिथुन चक्रवर्ती के हिट गाने पर अपनी दोस्त के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा की दोस्त रूही ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बाथरोब पहने हुए नजर आ रही हैं। वही उनकी दोस्त रूही ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर के साथ प्रिंटेड कोट पहने दिख रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका मिथुन चक्रवर्ती के पुराने गाने ‘झूम झूम झूम जरा’ पर गजब के ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए रूही ने कैप्शन में लिखा है, ‘बेस्ट फ्रेंड के साथ सेल्फ केयर करना।’
View this post on Instagram
इस फिल्म से बॉलीवुड में करने जा रही कमबैक
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अभी हाल ही में 3 साल बाद भारत आई थी। मुंबई में रहने के बाद दिल्ली और दिल्ली से फिर लखनऊ गई थी। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद आखरी बार बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थी। प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ‘जी ले जरा’ फिल्म में नजर आएंगी इस फिल्म में इनके साथ कैटरीना कैफ के अलावा आलिया भट्ट दिखाई देंगी ।