Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentवाइपर लेकर खुद निकले बाहर? अमिताभ बच्चन के बंगले में पानी घुसा,...

वाइपर लेकर खुद निकले बाहर? अमिताभ बच्चन के बंगले में पानी घुसा, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

मुंबई की बारिश में घिरे 'प्रतीक्षा' बंगले का वीडियो वायरल, लोगों ने बिग बी की सादगी को सराहा

-

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। आम लोगों से लेकर सितारों तक, कोई भी इस बारिश की मार से अछूता नहीं रहा। ताज़ा मामला सामने आया है बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का, जिनका जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ चारों तरफ से पानी से घिर गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके बंगले के आसपास घुटनों तक पानी भरा दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में दिखा बिग बी का ‘ग्राउंड ज़ीरो’ वाला अंदाज़

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन खुद वाइपर लेकर पानी निकालने के लिए बाहर आए थे। वीडियो बनाने वाला शख्स यह कहते हुए सुना गया – “खुद अमिताभ बच्चन आए थे वाइपर लेकर पानी निकालने।” हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में बच्चन साहब नजर आ रहे हैं या नहीं, लेकिन इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है। लोग उनकी सादगी और ज़मीन से जुड़े स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई कह रहा है कि “असली महानायक वही होता है जो मुश्किल घड़ी में खुद सामने आए”, तो कोई महानगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहा है। बीएमसी की ओर से हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने यह तो साफ कर दिया है कि मुंबई में बारिश आते ही चाहे आम हो या खास, सबकी परेशानी एक जैसी होती है।

Read more-प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ड्रामा! पाकिस्तान से मैच खेलने पर सवाल क्यों टलवाए गए, किसका था दबाव?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts