भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज यानी 11 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। जिस समय अनुष्का और विराट की शादी हुई तब इन दिनों की शादी की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को खास तरिके से बधाई दी है। विराट सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। अक्सर ही विराट अनुष्का के साथ अपनी फोटोज और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। विराट कोहली ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर अनुष्का शर्मा और अपनी एक खास फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ विराट ने अनुष्का को सालगिरह की बधाई दी है।
इसे भी पढ़ें:-पति के अत्याचारों से टूट चुकी थीं सबकी चहेती गुलाबो, बेल्ट से की थी पिटाई, शादी के बाद फोड़ा सिर
फोटो में विराट और अनुष्का शादी के समय एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा, ‘तीन साल और जीवन भर का एक साथ।’ उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
3 years and onto a lifetime together ❤️ pic.twitter.com/a30gdU87vS
— Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2020
बता दें कि एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुष्का और विराट पहली बार मुलाकात हुई थी। उसी के बाद से दोस्ती हुई और फिर शादी। बता दें इन दोनों ने इटली में शादी की थी। यह एक शाही शादी थी और इस शादी को शाही बनाने वाले बंटी सचदेव है। बता दें बंटी सोनाक्षी सिन्हा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं। बंटी और विराट लगभग 10-12 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं।
विराट और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा था और इटली के फेमस पैलेस Borgo Finocchieto में शादी की थी। जिस फोटो को विराट ने शेयर किया है वो मेहंदी के दौरान की है। अनुष्का-विराट ने शादी में शहनाई, ढोल ताशे और भांगड़े का भी इंतजाम किया था। इस शादी में काफी पैसा खर्च किया गया। इसी कारण यह शादी आलीशान शादियों में शामिल है।
इसे भी पढ़ें:- पीले सूट में Sapna Chaudhari का चटकीला अंदाज, घूंघट ओढ़कर लगाए ठुमके