Vikrant Messey on Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री में से एक मानी जाती है हाल ही में दीपिका पादुकोण स्पिरिट फिल्म में नजर आने वाली थी लेकिन इस फिल्म को लेकर दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर के सामने कई शर्ते रखी थी जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सिर्फ 8 घंटे ही काम कर पाएंगे लेकिन डायरेक्टर को ये मंजूर नहीं था। जिस कारण दीपिका पादुकोण स्पिरिट फिल्म को छोड़ दिया। दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। जिस पर बॉलीवुड एक्टर विक्रांत में सीनियर दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है।
विक्रांत मैसी ने किया दीपिका पादुकोण का समर्थन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट पर बात की है। जिस पर विक्रांत मैसी ने दीपिका पादुकोण का समर्थन करते हुए कहा “मैं भी आगे चलकर 8 घंटे काम करने का फैसला लेना चाहूंगा। लेकिन मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे अपनी फीस कम करनी पड़ेगी। अगर मैं अपने प्रोड्यूसर को 12 घंटे नहीं दे सकता, तो अपनी फीस घटाना मेरी ज़िम्मेदारी है। एक नई मां है और इसलिए दीपिका इस सुविधा की हकदार हैं। उन्हें घर और काम के बीच बैलेंस बनाने का पूरा हक है।”
मां बन चुकी दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपने मादरहुड को इंजॉय कर रहे हैं। क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और फेमस अभिनेता रणवीर सिंह 8 सितंबर साल 2024 को पहली बार पेरेंट्स बने हैं जहां पर दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया था। शादी के 6 साल बाद दीपिका पादुकोण मां बनी है जिस कारण दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे काम करने का फैसला लिया है।
Read More-लाल परी बन कृति सेनन ने इवेंट में बिखेरा जलवा, रेड जंपसूट में लूटी महफिल
