Vikram Gokhale Death: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विक्रम गोखले काफी दिनों से लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। विक्रम गोखले हिंदी सिनेमा के ही नहीं बल्कि मराठी सिनेमा के भी दिग्गज अभिनेता माने जाते थे। 5 नवंबर को पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था कहा जा रहा था कि उनकी बॉडी पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की भरपूर कोशिश की लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विक्रम गोखले के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक और सितारा खो दिया है।
पहले भी मौत की उड़ चुकी थी अफवाह
दरअसल जब विक्रम गोखले वेंटीलेटर पर थे तब उनके मौत की अफवाह उड़ी थी। कई सितारों ने तो उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी थी। खाना किस के बाद उनकी बेटी ने बताया था कि उनकी हालत सीरियस है और आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। आप लोगों से अनुरोध है कि आप लोग उनके ठीक होने की कामना करें। आज विक्रम गोखले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस सदमे में हैं।
26 साल की उम्र से की थी अपने करियर की शुरुआत
विक्रम गोखले ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली थी विक्रम गोखले ने अपने करियर की शुरुआत 26 साल की उम्र से ही की थी। विक्रम गोखले ने 1971 में अमिताभ बच्चन की स्टारर फिल्म ‘परवाना’ में पहली बार नजर आए थे। इसके बाद इन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नजर आए थे। इसके अलावा इन्हें 2010 में बेस्ट एक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था। आखरी बार विक्रम गोखले शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दास सनी की फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आए थे।