Tabssum Govil Death: फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की जानी-मानी मशहूर अभिनेत्री तबस्सुम गोविल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 78 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। कल शुक्रवार को उन को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था आज उन्होंने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली है। इनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा है फिल्म इंडस्ट्री का एक मशहूर सितारा इस दुनिया से चला गया है।
अपने जमाने की सबसे चर्चित अदाकारा रह चुकी हैं तबस्सुम
तबस्सुम को कल शुक्रवार शाम देर रात को कार्डियक अरेस्ट हुआ था।तबस्सुम ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में निकाली हैं। तबस्सुम ने 1947 में तबस्सुम बेबी के नाम से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1947 में आई फिल्म नरगिस में तबस्सुम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1985 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर ,राइटर अपनी पहली फिल्म रिलीज की थी। तबस्सुम ने इसके बाद मेरा सुहाग, मझधार ,बड़ी बहन और दीदार जैसी फिल्मों में नजर आई। इसके अलावा इन्हेंने फिल्म बैजू बावरा मैं मीना कुमारी के बचपन का रोल निभाया था।
अरुण गोविल के भाई से की थी शादी
इसके अलावा इन्होंने रामायण सीरियल के राम यानी अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल से शादी की थी। 2006 में इन्होंने टीवी पर वापसी की थी।तबस्सुम ने अपने करियर में काफी नाम और इज्जत कमाई है यह फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वही आपको बता दें इससे पहले 2021 में इनकी मौत की अफवाह उड़ी थी लेकिन तब यह सारी खबरें छूट बताई गई थी लेकिन इस बार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 78 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।