Virat Anushka Daughter: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली के साथ हुई है। विराट और अनुष्का अभी हाल ही में वृंदावन पहुंचे थे जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अनुष्का और विराट ही नहीं बल्कि उनकी बेटी वामिका कोहली भी अपने मम्मी-पापा के साथ वृंदावन दर्शन करने पहुंची थी। हालांकि इसी बीच विराट विराट कोहली ने एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का विराट के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आ रही है।
विराट ने शेयर की बेटी की तस्वीर
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक माने जाते हैं। विराट कोहली ने अभी कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है इस तस्वीर में विराट और अनुष्का के अलावा उनकी बेटी वामिका भी बीच पर भागते हुए दिख रही है। वामिका कोहली की इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने कैप्शन में लिखा,‘रब्बा बख्सियां तू एनिया मेहरबानियां। होर तेरे तो कुछ नी मांगदा, बस तेरा शुकर अदा करदा ।’इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा ऑल ब्लैक लुक में नजर आ रही है तो वहीं विराट कोहली ब्लैक स्वेटशर्ट दिख रहे हैं। वही वामिका टी-शर्ट और शॉर्ट् दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
बेटी के साथ वृंदावन दर्शन करने पहुंचे थे विराट
View this post on Instagram
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी हाल ही में वृंदावन मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। जहां पर इन्होंने बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचकर भी दर्शन किए। इतना ही नहीं अनुष्का और विराट ने आश्रम में कंबल भी बांटे थे। इससे पहले अनुष्का विराट ने न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई का सफर तय किया था।