बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और रैपर यो यो हनी सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ‘चिलगम (Chillgum)’ रिलीज़ से पहले ही सुर्खियों में है। जैसे ही गाने का टीज़र इंटरनेट पर आया, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का तूफ़ान उठ खड़ा हुआ।
टीज़र में मलाइका (Malaika Arora) बोल्ड लुक में जबरदस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं, वहीं हनी सिंह अपने सिग्नेचर रैप स्टाइल में नज़र आते हैं। लेकिन गाने के कुछ डांस मूव्स और विजुअल्स को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही।
कुछ दर्शकों को टीज़र स्टाइलिश और एनर्जेटिक लगा, जबकि कई यूज़र्स ने इसे “अनावश्यक रूप से बोल्ड” बताया। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कुछ ही घंटों में टीज़र ने लाखों व्यूज़ हासिल कर लिए, पर साथ ही कमेंट सेक्शन में आलोचनाओं की बाढ़ आ गई।
यूज़र्स के तीखे कमेंट — “उम्र के साथ मर्यादा भी ज़रूरी है”
टीज़र पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ बेहद तीखी रहीं। एक यूज़र ने लिखा — “52 की उम्र में ऐसे डांस मूव्स अच्छे नहीं लगते।” दूसरे ने कहा- “कितना अश्लील गाना है, अब बस करिए।” कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या बॉलीवुड में अब ग्लैमर ही सब कुछ रह गया है?
वहीं, मलाइका के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए लिखा कि वह अपनी उम्र में भी फिटनेस और कॉन्फिडेंस की मिसाल हैं। उनके मुताबिक, “डांस एक कला है, इसे उम्र या जजमेंट से नहीं तोलना चाहिए।”
View this post on Instagram
हनी सिंह के फैंस ने भी कहा कि यह उनका म्यूजिक स्टाइल है। आकर्षक और पार्टी वाइब से भरपूर। लेकिन, कुछ दर्शकों ने यह भी माना कि टीज़र का प्रेजेंटेशन ज़्यादा eye-catchy बनाने की कोशिश में vulgarity की हद छू गया है।
क्या वाकई ‘बोल्डनेस’ अब ट्रोलिंग का दूसरा नाम बन गई है?
मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) का नाम पहले भी सोशल मीडिया ट्रोलिंग से जुड़ता रहा है। चाहे वो उनके फैशन सेंस को लेकर हो या उनके पर्सनल लाइफ को लेकर। लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है।
‘चिलगम’ का टीज़र लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर रहा है कि क्या आज भी महिलाओं के लिए उम्र, डांस और आत्मविश्वास को लेकर दोहरे मापदंड लागू होते हैं?
मनोरंजन जगत में ग्लैमर हमेशा चर्चा का विषय रहा है, लेकिन हर बार विवाद भी साथ लाता है। इस गाने ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी को पसंद करना और किसी को ट्रोल करना, दोनों ही सिर्फ कुछ सेकंड का खेल है।
अब सबकी नज़रें 8 नवंबर को गाने की रिलीज़ पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ‘चिलगम’ आलोचनाओं के बावजूद हिट साबित होता है या नहीं।
