Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentमाथे पर लाल बिंदी, हाथों में चूड़िया... बंगाली लुक में नजर आई...

माथे पर लाल बिंदी, हाथों में चूड़िया… बंगाली लुक में नजर आई TV की ‘गोपी बहू’, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वही अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बंगाली लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

-

Devoleena Bhattacharjee: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी को आज के समय में कौन नहीं जानता है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाया था। इन दिनों देवोलीना भट्टाचार्जी अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही है। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया है वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वही अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बंगाली लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

देवोलीना ने बंगाली लुक की शेयर की तस्वीरें

देवोलीना भट्टाचार्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन खूबसूरत तस्वीर और वीडियो शेयर किया करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देवोलीना व्हाइट साड़ी के साथ रेड ब्लाउज और हैवी मेकअप में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर,हाथों में मेहंदी और माथे पर लाल बिंदी और मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई है। तस्वीरों में एक्ट्रेस बड़े ही प्यार से अपना बेबी बंप भी दिखाती हुई नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस प्यारी सी स्माइल भी दे रही है। एक्ट्रेस का बंगाली अवतार भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दे देवोलीना भट्टाचार्जी कई फेमस टीवी शो में नजर आ चुकी है लेकिन इन्हें असली पहचान ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू के किरदार से मिली है।

Read More-शादी के 8 साल बाद क्या बेबी प्लानिंग कर रहे हैं ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना? एक्टर ने किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts