Dev Joshi Moon Travel: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बालवीर लाखों दर्शकों के दिलों में बसा है। आज भी लोग इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं छोटे से बालवीर के किरदार ने सभी का दिल जीत लिया है। बालवीर का किरदार निभाने वाली एक्टर देव जोशी को एक बहुत बड़ा मौका मिला है। देव जोशी को चांद की यात्रा करने का मौका मिला है। अरबपति जापानी बिजनेसमैन युसाकु मायजावा के साथ चांद की यात्रा करने जा रहे हैं। इनके साथ यात्रा करने वाले लोगों के नाम फाइनल हो गए हैं जिसमें भारतीय एक्टर देव जोशी का भी नाम शामिल है। इस मिशन को डियर मून नाम दिया गया है। इसमें 8 लोगों को यात्रा कराई जाएगी।
चांद की यात्रा पर जाने से खुश हैं देव जोशी
चांद की यात्रा को लेकर एक्टर देव जोशी बेहद ही खुश है। देव जोशी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया है। देव जोशी ने लिखा है, हमेशा पॉजिटिव और पैशनेट रहे क्योंकि चमत्कार होते हैं। वे कभी भी हो सकते हैं और मेरे लिए यह डियर मून के रूप में आया है।” देव जोशी ने वैसे तो कई टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें असली पहचान बालवीर सीरियल में बालवीर का किरदार निभाकर ही मिली है।
Meet the dearMoon Crew【Dev D. Joshi 】
“Always Be positive and Be passionate, because Miracles happen, and they happen anytime, which came in the form of dearMoon for me!”#dearMoonCrew @devjoshi10 https://t.co/Lbzqyiv3Je
— dearMoon (@dearmoonproject) December 9, 2022
View this post on Instagram
अगले साल यात्रा पर जाएंगे देव जोशी
अगले साल 2023 में देव जोशी चांद की यात्रा करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक चांद की इस यात्रा के लिए एलन मस्क के स्पेसएक्स ने स्पेसशिप को तैयार किया है। अगले साल यानी 2023 में चुने गए लोग चांद की यात्रा पर जाएंगे और 1 हफ्ते में वापस आ जाएंगे। 2018 में 8 सीटों का पेमेंट कर दिया गया था।