Wednesday, June 7, 2023

खेसारी लाल यादव के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाया ग़दर, मिले लाखों व्यूज, देखिए Video

Must read

- Advertisement -

भोजपुरी (Bhojpuri) सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गाने रिलीज होते ही गदर मचा देते हैं। इन दिनों सावन के महीने में उनके कई भक्ति गीत रिलीज़ हो चुके हैं, जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। उनका एक नया भोजपुरी बोलबम गीत (Bhojpuri Bolbam Song) ‘नगवा के अगवा’ (Nagwa Ke Agwa) सामने आया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। खेसारी के इस गाने को भी सफलता मिल रही है। इस गाने को 2 अगस्त को टी सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) पर अपलोड किया गया था। अब तक इसे 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

- Advertisement -

भोजपुरी सावन गीत ‘नगवा के अगवा’ को अब तक 4,335,242 लोग पसंद कर चुके हैं और ये आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस शिवभक्ति गीत को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। बता दें कि इस गाने को पवन पांडे ने लिखा है जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने। इस वीडियो में खेसारी ने भगवा कपड़े पहन रखे हैं और डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ बकग्राउंड डांसर भी नजर आ रहे हैं।

खेसारी का एक और बोलबम गीत रिलीज हुआ था जो काफी फेमस हो रहा है। इस बोलबम गीत (Bhojpuri Bolbam Song) के बोल हैं ‘घरही में शिव जी के’ (Gharahi Me Shiv Ji Ke) है। ये गाना जमकर वायरल हो रहा है। इसे खेसारी लाल यादव और प्रियंका मौर्या (Priyanka Maurya) ने मिलकर गाया है। इस गाने को कुछ ही देर में एक लाख से अधिक व्यूज मिल गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि ये गीत भी खेसारी के हर गाने की तरह जल्द ही मिलियन का आंकड़ा पार कर जायेगा। दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव के कई सारे बोलबम गीत सुनकर लोग भोले की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- वीडियो शेयर कर Sara Ali Khan ने अपने पैरेंट्स से कहा – ‘सॉरी अब्बा अम्मा, नाक काट दी मैंने’

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article