बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फैंस काफी उदास है। फैंस एक्टर की मौत की वजह जानना चाहते है लेकिन इसी बीच पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ की कुछ वीडियो ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के बीच हंगामा मचा दिया। क्योंकि पारानॉर्मल एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से बात की है। इस दौरान उन्होंने सुशांत की आत्मा से मौत की वजह से पूछी। जिसका जवाब भी आत्मा की तरफ से दिया गया। हैरानी की बात ये कि पैरानॉर्मल एक्सपर्ट ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कई आवाजे आ रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है।
स्टीव हफ ने दावा किया है कि लोगों ने उन्हें कई ई-मेल किए। जिसमें कहा गया कि वह सुशांत की आत्मा से बात करें। जिसके बाद ही इसके वीडियो को यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इस वीडियो में स्टीव हफ सवाल करते हुए नजर आ रहे है कि ‘R u in the light?’ वीडियो में फिर आवाज आती है ‘Steve I m getting light’ स्टीव हफ का दावा है कि ये आवाज सुशांत की आत्मा की है। जो अपने होने का अहसास करवा रही है। दूसरी तरफ सुशांत के फैंस का दावा है कि इस जगह सुशांत सिंह कहते है कि ‘Steve I am getting muerded’. बता दें कि इस वीडियो को महज 4 दिन में ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जिस पर अब भारतीय पैरानॉर्मल ने भी राय रखनी शुरू कर दी है।
देखें वीडियो
ज़ी न्यूज के मुताबिक, भारतीय पैरानॉर्मल ने बताया कि स्टीव के खुलासे के बाद पूरी दुनिया में हंगामा मच गया है। उन्होंने सुशांत की आत्मा से बात करके चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनकी ये बात सच हो सकती है। लेकिन ये भी सच है कि आत्माओं के बारे में आज के समय में बहुत-सी कहानियां है। इन चीजों पर लोग जल्दी से विश्वास नही करते और इसे काल्पनिक मानते है। पहले मंत्रों का युग था, फिर तंत्रों का युग आया और अब यंत्रों का युग है। जिसकी वजह से वैज्ञानिक युग में भी लोग इस पर अध्ययन करने के लिए तैयार हो रहे है। इसके लिए कई तरह के यंत्र बनाए जा रहे है। साइंटिफिक पैरामीटर बनाया गया है। जिसकी मदद से आत्माओं से बात कर सकते है।
इसके आगे उन्होंने बताया कि स्टीव हफ पिछले 10 सालों से इस पर रिसर्च कर रहे है। उन्होंने इसके लिए एक डिवाइस भी बनाया है। इसी की मदद से वह सुशांत की आत्मा से बात कर पाए है। लेकिन ये 100 प्रतिशत सही है या नहीं, इस पर कुछ नही कहा जा सकता। हालांकि इस मामले में स्टीव से पहले भी कई वैज्ञानिकों ने रिसर्च के दावे किए है। वहीं, भारत में भी कई ऐसे वैज्ञानिक है जो पैरानॉर्मल फील्ड में रिसर्च कर रहे है और कई नई खोज कर रही है। जिससे फायदा आने वाले समय में देखने को मिलेगा। आज के समय में जो काल्पनिक है वो आने वाले समय में एक साइंटिफिक रुप ले लेगा। उन्होंने स्टीव हफ के बारे में कहा कि उन्होंने एक बहुत साहसी प्रयास किया है, क्योंकि बहुत सारे लोग इस चीज से डरते भी हैं।