सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने धमाल मचा रहे है। फैंस को भोजपुरी गाने काफी पसंद आ रहे है। जिस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में भी भोजपुरी गाने छाए रहते है। फैंस को एक्टर खेसारी लाल, निरहुआ, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे समेत तमाम भोजपुरी सेलेब्स के गाने काफी पसंद आ रहे है लेकिन इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक और नया गाना रिलीज हुआ है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने का नाम ‘रस भरल सामान के’ है। जो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।
दरअसल इस गाने में तीन कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। जिसमें अंतरा सिंह, प्रियंका और प्रवीण सम्राज का नाम शामिल है। इस तीनों शानदार सिंगर की आवाज से ये गाना फैंस के बीच छा गया है। इस गाने को जिगर म्यूजिक पर रिलीज किया गया है। जो 3 मिनट 31 सेकंड का वीडियो है। इ वीडियो की खास बात ये है कि इसे अभी तक सिर्फ ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया है लेकिन रिलीज होने के बाद फैंस ने इस ऑडियो फॉर्मेट को भी काफी प्यार दिया है। बता दें कि जिगर म्यूजिक पर लगातार भोजपुरी गाने रिलीज किए जाते है। जो फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है। इससे पहले अंतरा सिंह, प्रियंका और चिंटू सिंह ने एक गाना गाया था। जिसका टाइटल ‘मिलो अंधेरी रात में दीया धराऊंगा हाथ में’ है।
ये भी पढ़ें:-वायरल हुआ पवन सिंह का ये जबरदस्त भोजपुरी गाना, बोल्ड अंदाज में एक्ट्रेस ने मचाया धमाल