HomeEntertainmentजेठानी को लगाया गले,जेठ के छुए पैर, कुछ इस तरह अंकिता लोखंडे...

जेठानी को लगाया गले,जेठ के छुए पैर, कुछ इस तरह अंकिता लोखंडे ने मनाया बर्थडे, सामने आया वीडियो

-

Ankita Lokhande Birthday: ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने कल 19 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अंकिता लोखंडे के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) जेठ- जेठानी और उनके बच्चों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ससुराल वालों के साथ अंकिता ने मनाया बर्थडे

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ने अपनी पत्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि विक्की जैन भाई के बच्चों से कहते हैं हमने चाचा के लिए बहुत सारे बैलून लगाए हैं। इसके बाद अंकित पति विक्की के साथ हाल में आती है और वह ब्लैक कलर का ट्रैक सूट और ब्लू डेनिम जैकेट पहने दिखाई देती हैं। हाल में एंट्री लेते ही वे डेकोरेशन देखकर खुश हो जाती हैं। इसके बाद अंकिता लोखंडे पहले अपनी जेठानी को गले लगाती है फिर अपनी जेठ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं। उसके बाद बच्चों के साथ केक काट कर अपना बर्थडे मनाती हैं।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Vikas Jain (@realvikasjainn) द्वारा साझा की गई पोस्ट

2021 में हुई थी अंकिता और विक्की की शादी

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी 14 दिसंबर 2021 को हुई थी। दोनों की शादी मुंबई में ही उनके करीबी दोस्त और फैमिली की मौजूदगी में हुई थी। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दोनों ही अभी हाल ही में बिग बॉस में नजर आए थे। जिसमें दोनों की तकरार देखने को मिली थी। इस समय अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आती हैं।

Read More-अनबन की खबरों के बीच आराध्या के स्कूल फंक्शन में पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, बेटी के खातिर एक हुआ बच्चन परिवार

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts