Kartik Aryan : बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर अभिनेता हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अपने सुपरस्टार के हर छोटी से बड़ी चीजों को जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सुपरस्टार की बचपन की तस्वीरें तेजी से वायरल हुआ करती हैं। पहचानने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपनी मां के साथ दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लूटा रहे। इस फोटो को पहचानने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए हैं क्या आपने पहचान पाया इस फोटो में यह सुपरस्टार कौन है तो आइए चलें आगे आपको हिंट भी देते हैं।
इस अभिनेता की है खूबसूरत तस्वीर
इन दिनों सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री का सुपरस्टार बन चुका है। इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि दो चोटी वाली हुए अपनी मां की गोद में प्यारी सी स्माइल दे रहा यह बच्चा आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में दबदबा कायम किए हुए हैं। यह बॉलीवुड सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन इस प्यारी सी तस्वीर में बेहद ही क्यूट नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी बचपन की तस्वीर में लड़की की तरह दो चोटी बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उनको पहचानने में इनके फैंस के पसीने छूट गए हैं।
मम्मी के बर्थडे पर शेयर की थी तस्वीर
कार्तिक आर्यन ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 2 साल पहले अपनी मम्मी के बर्थडे पर शेयर की थी। कार्तिक आर्यन ने अभी हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ भूल भुलैया 2 में नजर आए थे। अब कार्तिक आर्यन फिल्म सत्य प्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ एक बार फिर से नजर आने वाले हैं यह फिल्म उनकी 29 जून 2023 में रिलीज होने वाली है।
Read More-Team India ने Australia को हराकर बना दिया विश्व रिकॉर्ड, बन गई ऐसा करने वाली पहली टीम