आज के दौर कि स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाना सहज है कि लोग अपने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रख चुके हैं। वे अब अपने देश के महापुरूषों को सम्मान देना भूल चुके हैं। ऐसी स्थिति में इन सवालातों का उदय होता है कि आखिर कोई अपनी संवेदनाओं को इतना कैसे मार सकता है? आखिर कोई इतना कैसे गिर सकता है?
ये भी पढ़े :भोजपुरी रैप ‘Hello Koun’ के आगे फेल हुए सारे गाने, Tik-Tok पर भी लोगों ने बनाए जबरदस्त video
जी हां.. यह सवाल हम इसलिए उठा रहे हैं चूंकि भोजपुरी फिल्म की जानी मानी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने अपने गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम अश्लील तरीके से लिया है। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में एक गाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम अश्लील तरीके से लेने का उन पर आरोप है। फिलहाल तो उन्हें ऐसा करना महंगा पड़ चुका है। उन के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। छोटानागपुर खाद्द ग्राम उद्योग ने उनके खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज की है।
बता दें कि उनके खिलाफ दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि प्रियंका ने गाने के दौरान गांधी जी का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल किया। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने अपने गाने के माध्यम से देश के महापुरूषों को बदनाम किया है। फिलहाल तो पुलिस ने इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। ऐसी स्थिति में प्रियंका की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रियंका गाने बुलाती, मगर जाने का नाम नहीं लेती को लेकर काफी चर्चा में रही थी। अब इसी विवादित गाने को लेकर फंसी प्रियंका के खिलाफ पुलिस की यह जांच कहां पर जाकर खत्म होती है? यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, मगर पुलिस की इस कार्रवाई से प्रियंका के चेहरे पर शिकन साफतौर पर देखी जा सकती है।
ये भी पढ़े :भोजपुरी सिंगर ने कोरोना वायरस पर बनाया होली सॉन्ग, Video में मोनालिसा की मस्त अदाएं बनाएंगी दीवाना