भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह को आज सभी अच्छे से जानते ही होंगे। यामिनी कम समय में ही काफी तरक्की कर चुकी हैं। उन्होंने निरहुआ के साथ ‘लल्लू की लैला’ और कल्लू यानी अरविंद अकेला के साथ ‘पत्थर के सनम’ जैसी भोजपुरी फिल्मों में शानदार अभिनय दिया है। उन्होंने 2019 में कल्लू की फिल्म ‘पत्थर के सनम’ से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद से वो एक के बाद एक फ़िल्में शूट करने में व्यस्त हैं। केवल एक साल में ही उन्होंने अपनी जगह टॉप अभिनेत्रियों के बीच बना ली है। यामिनी सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें:- सपना चौधरी को रात भर शराबी ने किया परेशान, बस में कर रहा था गंदी हरकतें
यामिनी सिंह खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं हैं। उनके फेमस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो जैसे ही अपनी कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं वैसे ही उनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं और फैंस उनकी फोटोज को देखकर दीवाने हो जाते हैं।
बता दें फिल्मों में काम करने से पहले वो एक इंजीनियर थीं। केवल यही नहीं वो फैशन डिजाइनर भी हैं। कल्लू को यामिनी सिंह अपना काफी अच्छा दोस्त मानती हैं। निरहुआ के साथ उन्होंने ‘लल्लू की लैला’ में काम किया है और वो उनकी जमकर तारीफ करती हैं।
उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि यदि उन्हें मौका मिलेगा तो वो पर्दे पर कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस और काम करना चाहेंगी। क्योंकि वो उनके फेवरेट अभिनेता हैं।
आपको बता दें, यामिनी सिंह भोजपुरी के विलेन कहे जाने वाले अभिनेता देव सिंह की साली हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी उनके साथ तस्वीर साझा की थी और उसके कैप्शन में लिखकर अपने फैंस को बताई थी।
यामिनी सिंह 17 मई, 1996 में लखनऊ में जन्मी हैं। वो इन दिनों भोजपुरी फिल्म ‘भगवान हाजिर हों’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ निरहुआ के भाई परवेश लाल यादव अहम किरदार अदा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:- रानी चटर्जी का गाना ‘जा झार के’ हुआ रिलीज, जबरदस्त डांस देख फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो