Mithun Chakravarty: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सभ्यता सलमान खान 58 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। सलमान खान की शादी देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे लेकिन सलमान खान ने खुद ही अब शादी करने से मना कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है सलमान खान की शादी को लेकर बॉलीवुड के एक फेमस अभिनेता ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। इस अभिनेता ने कहा था कि सलमान खान की शादी कभी नहीं होगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। इस इस एक्टर ने अपने और सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था।
इस एक्टर ने सलमान की शादी को लेकर की थी भविष्यवाणी
सलमान खान की शादी को लेकर भविष्यवाणी करने वाला एक्टर कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती थे। मिथुन चक्रवर्ती एक बार सिंगिंग रियलिटी शो में सारेगामापा में गए थे। जहां उन्होंने सलमान खान को लेकर खुलासे किए थे। उन्होंने कहा-‘उसे इतना प्यार से मुझसे। हम दोनों साथ रहेंगे तो 1 मिनट का चैन नहीं है उसे। परेशान करता रहेगा। अगर मैं सो रहा हूं तो यह मुझे उठा देगा। एक बार हम सेंट पीटर्सबर्ग में शूटिंग कर रहे थे। रात के दो -तीन बज रहे थे मैं रूम अंदर से लॉक करके सोया था। यह कैसे दरवाजा खोलकर अंदर आ गया मुझे पता नहीं चला। जब मेरी आंख खुली तो सामने खड़ा था और जोर-जोर से हंस रहा था। मैंने कहा आदमी क्या तू है यार। वो बहुत शैतान है।’
‘गारंटी देता हूं यह शादी नहीं करेगा’
मिथुन चक्रवर्ती ने सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि,’सलमान क्या है वह शादी तो करेगा नहीं लेकिन सबको डोज देता रहता है। वह कहता है देखो मैंने शादी नहीं की। लड़की को लगता है देखो कितना हैंडसम सुपरस्टार मेरे साथ ही शादी करेगा, गारंटी देता हूं यह शादी नहीं करेगा।’
Read More-कपड़े उतार कर जिम ट्रेनर अकेली महिला के साथ करने लगा अश्लील काम, वीडियो वायरल
