सोशल मीडिया के तमाम यूजर्स बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटी पर पैनी नजर रखते है। जिस वजह से हर रोज कोई न कोई स्टार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाता है। इसी वज से शायद ही अब तक कोई स्टार ट्रोलर्स से बच पाया हो। लेकिन इस बीच साल 2019 में कुछ ऐस स्टार्स भी रहे है। जिनको समय – समय पर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं, इस स्टार के मीम्स भी काफी वायरल हुए थे। जिसके चलते लोगों ने इनका खूब मजाक उड़ाया था। आइए बताते है कि साल 2019 में कौन से सितारे सबसे ज्यादा ट्रोल हुए।
सोशल मीडिया पर इस साल सबसे ज्यादा चर्चा रानू मंडल ने बटोरी। रानू मंडल ने लता मंगेश्कर का एक गाना गाया था। ये वीडियो वायरल होते ही रानू मंडल स्टार बन गई। इसके बाद जब रानू मंडल कई इवेंट्स में नजर आने लगी। तो इसी बीच रानू मंडल की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें रानू मंडल ने काफी मेकअप किया गया था। रानू मंडल की इस तस्वीर को काफी ट्रोल किया था। रानू का मजाक उड़ाते हुए एक यूजर ने लिखा- दिल पर पत्थर रखकर मुंह पर मेकअप कर लिया…।
सनी लियोनी सोशल मीडिया की स्टार है। उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है लेकिन ट्रोलर्स के निशाने पर आने से सनी भी खुद को नहीं बचा पाई। सनी लियोनी ने जेसीबी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। सनी की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी। लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने सनी को काफी ट्रोल किया था। सनी ने जैसे ही ये फोटो शेयर की ट्विटर पर जेसीबी की खुदाई (JCBKiKhudayi) का वीडियो ट्रेंडिंग में आ गया। इतना ही नहीं, कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए थे। एक यूजर ने लिखा था कि इससे जरूरी काम क्या हो सकता है भला। सारी क्रिएटिविटी जेसीबी के नाम ही रही।
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर ट्रोलर्स ने निशाने पर आई है। प्रियंका चोपड़ा अपनी कई तस्वीर और पोस्ट के वजह से ट्रोल हुई है लेकिन जब प्रियंका ने Met Gala 2019 में अपने लुक को फैन्स के बीच शेयर किया। तो हर कोई हैरान रह गया। प्रियंका चोपड़ा अपने इस लुक की वजह से काफी समय तक ट्रोल हुई थी। इस तस्वीर में प्रियंका ने भड़कीले मेकअप के साथ अपनी ड्रेस और बालों पर भी एक्सपेरिमेंट किया था। प्रियंका के इस लुक पर काफी सारे मीम्स बने थे। कुछ यूजर्स ने प्रियंका चोपडा़ की फोटो को एडिट करके उनके बालों के ऊपर चिड़िया का घोसला बनाकर चिड़िया को बैठा दिया।