बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun rampal) और मेहर जेसिया का आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया। 21 साल पुराने रिश्ते पर बांद्रा कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाया। दरअसल लंबे समय से बांद्रा के फैमिली कोर्ट में दोनों के तलाक का मामला अटका हुआ था लेकिन मंगलवार को कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दी। इस दौरान अर्जुन की दोनों बेटियों की परवरिश का भी फैसला लिया गया। कोर्ट ने दोनों बेटियों को मां मेहर के पास रहने की बात कही है। हालांकि बॉलीवुड जगत में ये पहले कपल नहीं है जो सालों साथ रहने के बाद अब ऐसे अलग हो रहे है। इससे पहले कई कपल अपने सालों के रिश्ते को भूल आगे बढ़ चुके है। तो आज हम आपको उन्हीं सेलेब्स के बारे में बताएंगे। जिन्होंने शादी के रिश्ते को कई साल निभाने के बाद अब तलाक ले लिया है और आज अपनी-अपनी अलग लाइफ जी रहे है।
दीया मिर्जा-साहिल सांगा
दीया मिर्जा और साहिल सांगा का तलाक बॉलीवुड में सबसे चर्चित तलाक रहा है। दीया मिर्जा ने अचानक ही सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़े पोस्ट के जरीए अपने पति से अलग होने की जानकारी दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। बता दें कि दीया मिर्जा और साहिल सांगा शादी के बाद पांच साल तक साथ रहे थे और इन दोंनो का तलाक सबसे ज्यादा चर्चाओं में इसलिए रहा क्योंकि इससे पहले ही दोनों रोमांटिक हॉलीडे पर गए थे।
फरहान अख्तर- अधुना
फरहान और अधुना ने साल 2000 में शादी की थी लेकिन दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया। 16 साल के रिश्ते में दोनों के बीच कई बार मतभेद की बात कही गई। जिसके चलते ही दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। अपने एक इंटरव्यू में फरहान ने बताया कि ‘कुछ भी आसान नहीं होता। कुछ भी आप अपने बच्चे को बताएं जो आपको लगता है कि आपका बच्चा सुनना नहीं चाहता है वह कभी भी आसान नहीं होगा। आपको अपने बच्चे के साथ ईमानदार होना चाहिए क्योंकि वह मूर्ख नहीं हैं।’
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक काफी चर्चाओं में रहा। दोनों ने शादी के 18 साल बाद अचानक ही अलग होने का फैसला लिया। हालांकि तलाक के बाद दोनों का बेटा अरहान मलाइका के साथ ही रहता है। बता दें कि तलाक के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है और दोनों की शादी के खबरें भी कई बार सामने आई है दूसरी तरफ अरबाज भी जॉर्जिया के साथ है।
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी की थी। शादी के बाद करिश्मा के दो बच्चे हुए। समायरा और कियान। लेकिन शादी के 11 साल बाद करिश्मा ने 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया। और अब करिश्मा अपने दोनों बच्चों के खुद की परवरिश कर रही है।
सैफ अली खान- अमृता
सैल अली खान ने अमृता सिंह से 1991 में शादी की। अमृता सैफ से 11 साल बड़ी है और दोनों का धर्म भी अलग है। जिसके चलते दोनों की शादी में कई परेशानियां और विवाद हुए। लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी। और शादी कर ली। लेकिन 2004 में सैफ ने तलाक ले लिया। इसके कई साल बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की थी।
ये भी पढ़ें:- सदाबहार रेखा की हैं ये 6 बहने, जानिए किस- किस फील्ड में हैं ये मशहूर