Bollywood Stars: इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार काफी चर्चा में बने हुए हैं। अक्षय कुमार वैसे तो अपने फ्लॉप फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं लेकिन एक तरफ अक्षय कुमार अपनी नागरिकता को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल अक्षय कुमार का जन्म भले ही भारत में हुआ था लेकिन इनकी नागरिकता कनाडा की है। इसीलिए अक्षय कुमार को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। हालांकि के अक्षय कुमार ने अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया जिसमें कहा है कि उन्हें बहुत जल्द भारत की नागरिकता मिल जाएगी। वही आपको बता दें अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स है जिनका जन्म भारत में नहीं बल्कि विदेशों में हुआ था। आइए जानते हैं इन बॉलीवुड स्टार्स के बारे में…
आलिया भट्ट
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट अभी हाल ही में मां बनी है। आपको बता दे आलिया भट्ट का जन्म भारत में नहीं बल्कि लंदन में हुआ था। जन्म के कुछ दिन बाद आलिया भट्ट अपनी फैमिली के साथ भारत आ गई। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था। कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण अपनी ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए अपनी पत्नी के साथ वहां पर गए थे। वहीं पर एक्ट्रेस का जन्म हुआ था।
सनी लियोन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री सनी लियोन का जन्म कनाडा में हुआ था। सनी लियोन कई सालों से अपनी फैमिली के साथ भारत में ही रहती हैं और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हैं।
इमरान खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता इमरान खान का जन्म अमेरिकी स्टेट विस्कंसिन के कैपिटल मैडिसन में हुआ था। जब इमरान खान के माता-पिता अलग हो गए तब इमरान खान भारत आ गए।