Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentछैया- छैया गाने को करने से इन एक्ट्रेसेस ने कर दिया था...

छैया- छैया गाने को करने से इन एक्ट्रेसेस ने कर दिया था मना, फिर ऐसे चमकी मलाइका अरोड़ा की किस्मत

मलाइका अरोड़ा को लेकर फराह खान ने खुलासा करते हुए बताया कि,'हर हीरोइन ने उसे गाने को करने से मना कर दिया था इसीलिए मैं यही कहती हूं कि आपको सही समय पर सही जगह पर होना चाहिए।

-

Chaiyya Chaiyya Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है फराह खान ने अभी हाल ही में छैया-छैया गाने को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। फराह खान ने बताया कि मलाइका अरोड़ा से पहले इस गाने के लिए बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्री को सिलेक्ट किया गया था लेकिन इन फेमस अभिनेत्री ने इस गाने को ठुकरा दिया था। फराह खान ने बताया कि जब मलाइका अरोड़ा ने यह सॉन्ग किया था तब किसी को नहीं पता था कि वह एक मॉडल है।

मुझे नहीं पता था कि वह डांस कर सकती है

मलाइका अरोड़ा को लेकर फराह खान ने खुलासा करते हुए बताया कि,’हर हीरोइन ने उसे गाने को करने से मना कर दिया था इसीलिए मैं यही कहती हूं कि आपको सही समय पर सही जगह पर होना चाहिए। कोई नहीं जानता है की मालिका एक मॉडल है मैं उसे जानती थी क्योंकि हम अरबाज़ को जानते थे तभी हमने उन्हें देखा था। मैं यह भी नहीं जानती थी कि वह डांस कर सकती है। गाने की शूटिंग से 2 दिन पहले मैंने मालिका को एक गाना करने के लिए बुलाया। उनसे पहले हमने 6-7 हीरोइनो से संपर्क किया था लेकिन बात नहीं बनी।’

शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन को किया गया था ऑफर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रवीना टंडन और और शिल्पा शेट्टी को इस गाने के लिए चुना गया था लेकिन उन्होंने छैया छैया गाने को ठुकरा दिया था। फराह खान ने आगे इंटरव्यू देते बताया था कि, मलाइका अरोड़ा को हमने ट्रेन पर चढ़ना वह कांप रही थी सचमुच वहां कोई सेफ्टी नहीं थी, कुछ भी नहीं उसने कोई मेकअप नहीं लगाया था। सिर्फ काजल और एक टैटू था, और हां शाहरुख खान वहां उनके साथ थे।’ आपको बता दे मलाइका अरोड़ा का छैया -छैया गाना काफी सुपरहिट साबित हुआ था।

Read More-तापसी पन्नू के साथ रोमांटिक हुए शाहरुख खान, रिलीज हुआ डंकी फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts